Suvendu Adhikari, (आज समाज), कोलकाता: शुभेंदु अधिकारी थोड़ी देर बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। प्रदेश की कमान संभालने से पहले उन्होंने कहा, ‘सोनार बांग्ला’ का दौर आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है, क्योंकि मैं आज बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाला हूं। अधिकारी ने इसे एक ऐतिहासिक पल बताया, क्योंकि राज्य आजादी के बाद पहली बार अपनी पहली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार देखने के लिए तैयार है।
मोदी जी का स्वागत करना गर्व और उल्लास का पल
शुभेंदु ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, पश्चिम बंगाल के लिए सचमुच एक ऐतिहासिक सुबह। दूरदर्शी नेता माननीय मोदी जी का ‘सिटी आफ जॉय’ (खुशियों के शहर) में स्वागत करना हमारे लिए गहरे गर्व और उल्लास का पल है। आज, जब हम आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार बनी भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बन रहे हैं, तो हम अपने संस्थापकों के सपनों को पूरा कर रहे हैं।
वर्षों के कुशासन का अंत हुआ
शुभेंदु ने कहा कि इस घटनाक्रम ने वर्षों के कुशासन का अंत किया है और विकास, शांति और समृद्धि पर केंद्रित डबल-इंजन सरकार की शुरूआत की है। शुभेंदु को शुक्रवार को विधायक दल का नेता चुना गया और वह मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेने वाले हैं, जिसके साथ ही राज्य में बीजेपी सरकार का दौर शुरू हो जाएगा।
भवानीपुर से ममता को 15,000 वोटों के से हराया है
केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गृह मंत्री अमित शुक्रवार को शुभेंदु के विधायक दल का नेता चुने जाने का ऐलान किया। उन्होंने एक दिन पहले कोलकाता में पार्टी की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह घोषणा की। अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीटों से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने भवानीपुर से निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था, जो राज्य की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम था।
बीजेपी ने जीती हैं 207 सीटें
2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 207 सीटें जीती हैं, जबकि 15 साल तक राज्य पर शासन करने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी ) को केल 80 सीटें मिली हैं। पीएम मोदी और अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, खढ नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे हैं। समारोह में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें : Bengal News: शुभेंद्र के शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी, कोलकाता पहुंचे पीएम मोदी


