CSK Vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके को 195 रन का टारगेट दिया

0
197
CSK Vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके को 195 रन का टारगेट दिया
CSK Vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके को 195 रन का टारगेट दिया

अभिषेक शर्मा और हेनिरक क्लासन ने 59-59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं, चेन्नई के 5 बैटर्स पवेलियन लौटे
CSK Vs SRH, (आज समाज), हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में शनिवार के दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 195 रन का टारगेट दिया है। राजीव गांधी स्टेडियम में सीएसके ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। एसआरएच ने 8 विकेट खोकर 194 रन बनाए। अभिषेक शर्मा और हेनिरक क्लासन ने 59-59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। सीएसके से जैमी ओवर्टन और अंशुल कम्बोज ने 3-3 विकेट लिए।

चेन्नई ने 11.4 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर हैं। 12वें ओवर में शिवांग कुमार ने डेवाल्ड ब्रेविस (जीरो) को लियम लिविंगस्टन के हाथों कैच कराया। ईशान मलिंगा ने सरफराज खान (25 रन) और ऋतुराज गायकवाड (19 रन) को पवेलियन भेजा। नीतीश रेड्‌डी ने आयुष म्हात्र (30 रन) और संजू सैमसन (7 रन) को हेनरिक क्लासन के हाथों कैच कराया।

दिल्ली ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। डीसी को आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे। डेविड मिलर ने लगातार दो छक्के और एक चौका लगाकर एक बॉल रहते जीत दिला दी। टॉस हार कर बैटिंग कर रही बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.5 ओवर में 6 विकेट रहते टारगेट चेज कर लिया।