आज समाज, नई दिल्ली:  Sunita Baby Dance: हरियाणवी इंडस्ट्री की चहेती सुनीता बेबी आज किसी से कम नहीं हैं।  उनके गाने और डांस हर किसी को पसंद आते हैं।
लोगों के मुताबिक सुनीता बेबी में सपना की झलक देखने को मिलती है. यही वजह है कि उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हर कोई उनकी खूबसूरती और डांस की एक झलक देखने के लिए बेताब रहता है।

खूबसूरती और डांस का धमाल उड़ा रहा होश

ऐसे में अगर आप भी उनके चार्म के दीवाने हैं।  तो ये डांस सिर्फ आपके लिए ही है। जहां उनकी खूबसूरती और डांस का धमाल हर किसी के होश उड़ा रहा है।  हर जगह उनके डांस की चर्चा हो रही है।
सुनीता बेबी हरियाणवी गाने कच्चे काट ले पर स्टेज पर कहर ढा रही हैं. नीले रंग के टाइट सूट में डांस की झलक अच्छे-अच्छों को दीवाना बना रही है. खुले बालों में एक्ट्रेस दर्शकों को दीवाना बना रही हैं।

डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल

लोग उनके साथ डांस करने पर मजबूर हो रहे हैं। इसके साथ ही सुनीता बेबी का ये शानदार डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।  अगर आपने अभी तक ये डांस नहीं देखा है तो एक बार यहां जरूर देखें। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी पॉपुलर है। हर जगह इसकी धूम मची हुई है।