Subhadra Yojana Update (आज समाज) : महिलाएं समाज और परिवार की नींव होती हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना कोई देश तरक्की नहीं कर सकता। इसे ध्यान में रखते हुए, केंद्र और राज्य सरकारें अक्सर महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू करती हैं। इन योजनाओं का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है।
ऐसी ही एक अनोखी योजना है सुभद्रा योजना। यह योजना ओडिशा सरकार द्वारा शुरू की गई थी। सुभद्रा योजना के तहत, ओडिशा सरकार राज्य की महिलाओं को हर साल 10,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है। यह राशि हर साल दो किस्तों में दी जाती है।
21 से 60 वर्ष की महिलाएं कर सकतीं हैं आवेदन
ओडिशा में रहने वाली महिलाएं ही सुभद्रा योजना का लाभ उठा सकती हैं। दूसरे राज्यों की महिलाएं आवेदन नहीं कर सकतीं। केवल 21 से 60 वर्ष की महिलाएं ही इसके लिए योग्य हैं।
आय और टैक्स की शर्तें
सुभद्रा योजना के लिए आवेदन करने के लिए, आपकी परिवार की आय 2.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। अगर आपकी आय इससे ज़्यादा है, तो आप आवेदन नहीं कर सकते। साथ ही, अगर आपके परिवार में कोई इनकम टैक्स देता है, तो आप इसके लिए योग्य नहीं हैं।
आवेदन करने से पहले इन नियमों को जानना ज़रूरी है। अगर आप इन शर्तों को पूरा नहीं करते हैं, तो आपका आवेदन खारिज हो सकता है।