गांव घोघड़ीपुर के पास नहर में बहता हुआ हुआ मिला शव
Karnal News (आज समाज) करनाल: हरियाणा के करनाल में एक छात्रा द्वारा नहर में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा का शव गांव घोघड़ीपुर के पास नहर में बहता मिला। छात्रा की पहचान 16 वर्षीय पायल निवासी शिव कॉलोनी, करनाल के रूप में हुई। पायल का मंगलवार को ही सीबीएसई बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट आया था। 10वीं में कंपार्टमेंट आने पर पर वह घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद पायल के शव को उसके परिवार को सौंप दिया।
पुलिस ने लड़की के बारे में जानकारी वॉट्सऐप ग्रुप में डाल दी थी। इसे देख बुधवार को कुछ लोग मॉच्युर्री हाउस पहुंचे और मृतका की शिनाख्त पायल के रूप में की। पिता बलविंद्र ने बताया कि पायल से उनकी मंगलवार दोपहर 1 बजे आखिरी बार बात हुई थी। वे घर शाम 7 बजे पहुंचे तो पायल घर नहीं मिली। हम पूरे शहर में पायल की तालाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
बुजुर्ग से गहराई पूछकर नहर में लगाई छलांग
प्रत्यक्षदर्शी गोताखोर कर्ण के मुताबिक मंगलवार को सफेद टीशर्ट और ब्लू कलर का लोअर पहने यह किशोरी पायल करनाल की पश्चिमी यमुना नहर में घोघड़ीपुर के पास पहुंची। काफी देर तक नहर के आसपास टहलती रही। कभी बैठ जाती तो कभी खड़ी रहती। वह काफी परेशान लग रही थी। इसी दौरान नहर के किनारे बुजुर्ग बैठा था। तभी किशोरी ने बुजुर्ग से पूछा कि बाबा इस नहर की गहराई कितनी है, मुझे कोई सामान डालना था। बाबा ने बताया कि यह नहर बहुत ज्यादा गहरी है। इसके बाद किशोरी नहर किनारे चल पड़ी और बुजुर्ग की नजरों के सामने ही उसने नहर में छलांग लगा दी।
पुलिस ने सर्च आॅपरेशन चलाकर निकाली बॉडी
गोताखोर कर्ण के मुताबिक बुजुर्ग ने किशोरी को छलांग लगते देख शोर मचा दिया। शोर मचाते हुए वह भी मौके पर पहुंच गया था। उसने भी किशोरी को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च आॅपरेशन चलाया। किसी तरह बॉडी को नहर की गहराई से निकाल लिया गया। हालांकि तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी।
मैथ और साइंस में कंपार्टमेंट आने से दुखी थी पायल
पिता बलविंद्र ने आगे बताया कि पायल रेलवे रोड पर स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। कल मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे मैं और मेरी पत्नी घर से अपने काम पर मजदूरी करने के लिए चले गए थे। इसके बाद करीब 1 बजे पायल का मेरे पास फोन आया। बताया- पापा मेरा आज रिजल्ट आया है और मेरी मैथ और साइंस में कंपार्टमेंट आई है। इस दौरान वह काफी दुखी लग रही थी। मैंने उसे समझाया भी था कि कोई बात नहीं बेटा अब अच्छे से पढ़ लेना दोबारा पास हो जाओगी। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया।
ये भी पढ़ें : हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम, आज रहेगा साफ, धूप खिलेगी