Delhi Weather: दिल्ली में तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 5 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

0
43
Delhi Weather: दिल्ली में तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 5 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान
Delhi Weather: दिल्ली में तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 5 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा तापमान
Delhi Weather, (आज समाज), नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में तेज सर्द हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास करा दिया है। मौसम विभाग ने भी अगले चार दिन तक शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिसंबर के पहले ही दिन न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया। दिन में धूप आने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली। महज महज 24 घंटे के अंतराल पर तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ी गिरावट हुई है।

सोमवार को न्यूनतम तापमान महज 5.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। लोदी रोड में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, आया नगर में 6.5 डिग्री रहा।

4 से 5 दिन चलेगी शीतलहर

अब अगले चार दिन पांच दिसंबर तक राजधानी में कुछ जगहों पर शीतलहर का प्रभाव रहेगा। इसे लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को कुछ जगहों पर शीत लहर रहेगी। आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है।

5 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है न्यूनतम तापमान

3 से 5 दिसंबर तक कुछ जगहों पर शीत लहर चलेगी। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री तक रह सकता है। 6 व 7 दिसंबर को शीतलहर का प्रकोप थम जाएगा। आंशिक बादल रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री तक रह सकता है।

प्रदूषण कम होने से आई तापमान में गिरावट

स्काईमेट के महेश पलावत ने बताया कि बीते दो दिनों से प्रदूषण कम रहा है। प्रदूषक हवाओं को बहने से रोकने का काम करते हैं। इसके साथ ही प्रदूषक के कण सूर्य की गर्मी को भी धरती पर ट्रैप कर जमीनी सतह को गर्म करते हैं। बीते दो दिनों से प्रदूषण में कमी आने की वजह से स्मॉग की परत हल्की हुई है। यही वजह है कि तापमान एकदम से गिरे हैं।