Street vendors in Nuh went on strike : तावडू में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से रेहडी वालों ने गुरूवार को हडताल कर दी

0
286
Street vendors in Tawdu went on strike on Thursday in protest against the action taken by the administration.
तावडू में रेहडी व फुटपाथ बंद कराते हुए।

Nuh News(आज समाज नेटवर्क)तावडू। शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से रेहडी वालों ने गुरूवार को हडताल कर दी। रेहडी वालों का कहना था कि यदि वह दुकानों के आगे रेहडी नहीं लगाएंगे तो उनका सामान कौन खरीदेगा। प्रशासन उन्हें रेहडी लगाने का स्थान मुहैया कराए। शहर के सभी रेहडी वाले गुरूवार प्रात: सब्जी मंडी में एकत्र हुए और जिन रेहडी वालों व फुटपाथ वालों ने अपना कार्य ओर दिनों की तरह चालू किया हुआ था उन्हें कार्य बंद कर उनका साथ देने को कहा। जिस पर सभी रेहडी वाले व फुटपाथ वाले गुरूवार को हडताल पर रहे।

उल्लेखनीय है कि पिछले सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की। प्रशासन ने जिन दुकानों के आगे रेहडियां लगती है, उनके 5-5 हजार रूपए के चालान किए। बुधवार को प्रशासन ने फिर से फोटोग्राफी कराई। जिससे रेहडी वाले आहत में आ गए। क्योंकि दुकानदार को 5 हजार रूपए चालान भरना पडा तो, वह रेहडी को दुकान के आगे नहीं लगने देगा। जिससे रेहडी वालों का कारोबार खत्म हो जाएगा। इस विषय को लेकर कुछ रेहडी वालों ने बताया कि वह गुरूवार को चेयरपर्सन परिवार से मिले। जिन्होंने शुक्रवार को प्रात: 7 बजे सब्जी मंडी में एकत्र होकर अपनी बात रखने को कहा। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने मुनादी कराई कि जिन लोगों के चालान हुए हैं। वह आज सायं तक नगरपालिका में अपने चालान भर दें। अन्यथा उनकी दुकानें सील कर दी जाएंगी।

यह भी पढ़े:- Faridabad News : आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद दौरे पर, उद्यमियों और हेल्थ केयर सेक्टर से जुड़े प्रख्यात विशेषज्ञों के साथ करेंगे प्री-बजट मंथन