Atiq Ahmed Son Aban Dies: अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई कार

0
53
Aban Ahmed Death News: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात कर प्रयागराज लौट रहा था। इसी दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।
Aban Ahmed road accident news, Atiq Ahmed youngest son dies, Aban Ahmed car crash Prayagraj, Atiq Ahmed family latest news, Aban Ahmed returning from Jhansi accident, Prayagraj road accident Aban Ahmed, अबान अहमद की मौत, गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे की मौत, प्रयागराज सड़क हादसा, अतीक अहमद न्यूज
अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई।

Aban Ahmed Dies in Road Accident: गैंगस्टर अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात कर प्रयागराज लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई और हादसे में अबान की मौके पर ही मौत हो गई। इस एक्सीडेंट में अबान के एक दोस्त की भी मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा, जिनका इलाज चल रहा है।

अतीक के बेटे असद का हुआ था एनकाउंटर

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का साल 2023 में झांसी में पुलिस एनकाउंटर हुआ था। अब सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अतीक अहमद उत्तर प्रदेश का एक कुख्यात अपराधी था, जो बाद में नेता बन गया। वह प्रयागराज का रहने वाला था और उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी, जमीन कब्जाने और आपराधिक साजिश सहित 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। अतीक पांच बार विधायक और एक बार फूलपुर लोकसभा सीट से सांसद भी चुना गया। अपने राजनीतिक जीवन के दौरान वह अलग-अलग दलों से जुड़ा, जिनमें समाजवादी पार्टी और अपना दल शामिल रहे।

3 साल पहले अतीक अहमद की हुई थी हत्या

अतीक अहमद की 15 अप्रैल 2023 की रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी। उस समय पुलिस उसे और उसके भाई अशरफ अहमद को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जा रही थी। मीडिया के सामने बातचीत के दौरान तीन हमलावर पत्रकार बनकर उनके करीब पहुंचे और दोनों पर करीब से गोलियां चला दीं। घटना कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया था।

कई चर्चित अपराधों में शामिल था अतीक

अतीक अहमद का नाम कई चर्चित मामलों में सामने आया था, जिनमें 2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड और 2023 के उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े मामले प्रमुख रहे। मार्च 2023 में प्रयागराज की एक अदालत ने उसे उमेश पाल अपहरण मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके कुछ ही दिनों बाद उसके बेटे असद अहमद की पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई और फिर 15 अप्रैल 2023 को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई।