The injured will be treated free: Sony: घायलों का उपचार मुफ्त किया जाएगा : सोनी

0
224

अमृतसर। गत सायं को पुतलीघर क्षेत्र में स्थित लव कुश नगर में कबाड़ में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों का हालचाल पूछने पंजाब के चिकित्सा शिक्षा व अनुसंसाधन मंत्री ओम प्रकाश सोनी सिविल अस्पताल गए। सोनी ने घायलों का मंगलक्षेम पूछ उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सोनी ने मृतकों के परिवारों से गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा उन्हें पंजाब सरकार की ओर से दो दो लाख रुपए व घायलों का उपचार निशुल्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हादसे की पुलिस जांच शुरू कर दी है। हादसे के जिम्मेदार लोगों को बक्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। धमाके में मारे गए परिवारों की ओर से पुतलीघर चौक में रोष धरना लगाया गया था। धरने वाले स्थल पर सोनी ने जाकर मृतकों के परिवारों से मिलकर उन्हें आश्वासन देते कहा पंजाब सरकार इस दुख के समय में उनके साथ है। पंजाब सरकार पीड़ितों की प्रत्येक संभव मदद करेगी। सोनी के आश्वासन के बाद मृतकों के परिवारों ने धरना खत्म कर दिया।

SHARE