Caught on CCTV: झांसी में नवविवाहिता की रहस्यमय मौत का वीडियो वायरल, गिरने के 6 सेकंड के अंदर हुई मौत, उठ रहे कई सवाल

0
70
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। जिले में एक नवविवाहिता की मौत का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में महिला होटल के कमरे में पहुंचते ही अचानक गिरती नजर आ रही है, जिसके छह सेकंड के भीतर उसकी मौत हो जाती है।

Caught on CCTV: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। जिले में एक नवविवाहिता की मौत का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला होटल के कमरे में पहुंचते ही अचानक गिरती नजर आ रही है, जिसके छह सेकंड के भीतर उसकी मौत हो जाती है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी महज तीन महीने पहले हुई थी और उसका पति बैंक मैनेजर है। महिला के परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

मायकों वालों का हत्या का आरोप

इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। आखिर नवविवाहिता की मौत की वजह क्या है? हादसा, बीमारी या कुछ और? फिलहाल, मायके पक्ष के आरोपों के बीच पुलिस मामले की जांच कर है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी घटना होटल के सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें महिला फर्श पर सिर के बल सीधे गिरते हुए नजर आ रही है।

क्या दिख रहा है CCTV में?

यह वीडियो 47 सेकंड की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें तीन लोग होटल की गैलरी से कमरे की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद दो लोग कमरे में घुस जाते हैं और पीछे से युवती भी जाती है। तभी वह कमरे के दरवाजे के बाहर गिर जाती है। इसके बाद महिला का पति उसे उठाकर कमरे के अंदर ले जाता है।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

बताया जा रहा है कि आनन फानन में महिला को अस्पताल ले जाया जाता है, जहां उसे मृत घोषित कर दिया जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो झांसी के ऋषभ होटल का बताया जा रहा है, जहां विगत दिवस झांसी की 28 वर्षीय मुस्कान की मौत हुई थी। उसका मायका झांसी के नैनागढ़ में है और ससुराल विदिशा में। पिता और पुलिस के अनुसार, वह अपने पति नीलेश के साथ यहां ठहरी हुई थी।

जून में हुई थी शादी

मुस्कान की 29 जून 2026 को शादी हुई थी। मृतका के झांसी में रहने वाले पिता रामजी लाल ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। यहां तक कि दामाद पर पहले से शादीशुदा होने का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमॉर्टम करा रही है।