चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की पुलिस कप्तान नीलांबरी जगदाले ने समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में गत दिनों बापूधाम कॉलोनी में राशन बांटने के दौरान एक कोरोना पॉजिटिव के वहां मौजूद होने की खबरों के बाद अपने को कोरोना टेस्ट के साथ आईसोलेशन के लिए डॉक्टरों को कहा है । उन्होंने आज स्वयं ही इसके लिए ये फैसला लिया । चंडीगढ़ के डी जी पी संजय बैनीवाल ने बताया कि इस बारे नीलांबरी ने उन्हें भी सूचित किया । यहां ये बता दें कि गत 21 अप्रैल को चंडीगढ़ कांग्रेस द्वारा बापूधाम कॉलोनी में राशन बांटने का कार्यक्रम रखा था । यहां पर एसएसपी को बुलाया गया था । इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, अनवारुल हक, सोनू मौदगिल सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे । यही पर हाल ही में कोरोना पॉज़िटिव मामले में एक व्यक्ति भी मौजूद था । इसका फ़ोटो समाचार पत्रों व सोशल मीडिया में प्रकाशित होने पर ये प्रकाश में आया । अब एसएसपी नीलांबरी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए स्वयं का चेकअप के लिए डॉक्टर के पैनल को कहा ।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


