Haryana News: सतीश कुमार सैनी बने हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, रह चुके हैं इतिहास के टीचर

0
66
हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) को नया अध्यक्ष मिल गया है। सतीश कुमार सैनी ने एसपएससी के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली है। इनका कार्यकाल पांच साल का होगा। सैनी सोनीपत के बजीरपुरा के निवासी हैं।

Haryana News: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) को नया अध्यक्ष मिल गया है। सतीश कुमार सैनी ने एसपएससी के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली है। इनका कार्यकाल पांच साल का होगा। सैनी सोनीपत के बजीरपुरा के निवासी हैं।

आयोग में थे डिप्टी सेक्रेटरी

सैनी पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। सतीश कुमार सैनी वर्ष 2011 में हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) में चयनित हुए थे। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले वह पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के रूप में इतिहास पढ़ाते थे।

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली

वर्ष 2022 में उन्हें हरियाणा लोक सेवा आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनाती मिली थी। आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्य करने के बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली। इसके बाद उन्हें आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। अब उनके नेतृत्व में आयोग की भर्ती और चयन संबंधी प्रक्रियाओं के संचालन की जिम्मेदारी होगी।