Retired pilot shot himself, died on the spot: रिटायर्ड पायलेट ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

0
299
Instagram Photos with Weapons
Instagram Photos with Weapons
चंडीगढ़। सेक्टर-51 में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब लंबे समय से बिमारी से जूझ रहे रिटायर्ड पायलेट ने खुद को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सेक्टर-32 अस्पताल में पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेक्टर-51 निवासी शिवाजी अहलूवालिया (75)के रूप में हुइई है। हालांकि शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुई है।
जानकारी अनुसार मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी बयानों में बताया कि मृतक शिवाजी लंबे समय से बिमार चल रहे थे। जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान थे। जिसके कारण उन्होंने शुक्रवार की देर रात अपने लाएसेंसी रिवाल्बर से खुद को गोली मार कर आत्म हत्या कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को सेक्टर-32  के मोर्चरी अस्पताल में रखवा दिया है। जहां पर मृतक का कोरोना टेस्ट  कराने के  बाद शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
SHARE