Punjab News: पंजाब से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान उनके चार साथी घायल हो गए। अपराध को एक दवा दुकान पर अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
फेसबुक लाइव के दौरान मारी गाली
जानकारी के मुताबिक, वारदात के समय परविंदर सिंह झोटा दवाई की एक दुकान में थे। वे और उनके साथी दवा दुकानदार के साथ नशे के मुद्दे पर एक फेसबुक लाइव कर रहे थे। 5 मिनट 48 सेकंड के इस वीडियो में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई देती है। घटना के बाद उन्हें मनसा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लिवर फटने से हुई मौत
मनवा सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एमएमओ) ने बताया कि परविंदर सिंह झोटा को तीन गोलियां लगी थीं। दो गोलियां पेट में और एक गोली जांघ में लगी थी। पेट में लगी एक गोली लिवर के आरपार हो गई थी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाकी लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
अस्पताल में जुट रहे समर्थक
घटना के बाद लोग बड़ी तादाद में मनसा अस्पताल पहुंचने लगे हैं। परविंदर सिंह झोटा पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चला रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वारदात में शामिल लोगों की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।


