Punjab News: परविंदर सिंह झोटा का हत्यारा गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद

0
59
पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान के सालासर से परविंदर झोटा के कातिल की गिरफ्तारी हुई। पंजाब और राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए मिलकर अभियान चलाया था।

Punjab News: पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मुख्य अभियुक्त अश्विनी कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान के सालासर से परविंदर झोटा के कातिल की गिरफ्तारी हुई। पंजाब और राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए मिलकर अभियान चलाया था। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

मेडिकल स्टोर में की गई हत्या

पंजाब के मनसा में मंगलवार को परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या एक मेडिकल स्टोर में उस समय हुई जब वे अपने साथियों के साथ नशे की तस्करी को लेकर मेडिकल स्टोर के मालिक के साथ बहस का फेसबुक लाइव कर रहे थे।

राजस्थान में हुई गिरफ्तारी

मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि कि आरोपी के पास से इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी राजस्थान के सालासर में एक जगह पर छिपा हुआ था। पुलिस ने ह्यूमन और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से यह गिरफ्तारी की है। एसएसपी के मुताबिक पुलिस और परिवार के बीच बातचीत चल रही है। परमिंदर सिंह का शव फिलहाल मोर्चरी में है।

जांच में सामने आएगा पूरा मामला

इस मामले में पुलिस ने आरोपी को फरार होने में मदद करने वाले उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। एसएसपी के मुताबिक, आरोपी के इस साथी को मंगलवार को ही पुलिस ने पकड़ लिया था। परविंदर झोटा हत्याकांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। हालांकि, मामले में वारदात की पूरी परिस्थितियों, आरोपी की भूमिका और अन्य पहलुओं को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।