Punjab News: बठिंडा में Flipkart के गोदाम से 4.5 करोड़ का मोबाइल चोरी, शटर का ताला तोड़कर वारदात

0
73
बठिंडा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। भुच्चो कैंचियां रोड स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के गोदाम में शनिवार रात चोरों ने सैमसंग कंपनी के करीब 980 महंगे मोबाइल फोन चोरी कर ली। इनकी कीमत 4.5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

Punjab News: बठिंडा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। भुच्चो कैंचियां रोड स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के गोदाम में शनिवार रात चोरों ने सैमसंग कंपनी के करीब 980 महंगे मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर लिया। इनकी कीमत 4.5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। वारदात के बाद चोर गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग वाली डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी।

शटर का ताला तोड़कर वारदात

गोदाम के मैनेजर प्रकाश के अनुसार, बीती रात करीब ढाई बजे गोदाम के कर्मचारी माल की डिलीवरी लेकर निकले थे। सुबह करीब पांच बजे जब वे वापस पहुंचे, तो गोदाम के शटर का ताला गायब था और शटर ऊपर उठा हुआ था। अंदर जाकर जांच करने पर बड़ी संख्या में महंगे मोबाइल फोन गायब मिले।

980 मोबाइलों की चोरी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर सैमसंग कंपनी के करीब 980 मोबाइल फोन ले गए हैं। प्रत्येक फोन की कीमत 35 हजार से 45 हजार रुपये के बीच बताई जा रही है। इस हिसाब से चोरी हुए मोबाइलों की कीमत करोड़ों रुपये में है। चोर जाते समय सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने वाली डीवीआर भी ले गए, जिससे जांच में पुलिस को अतिरिक्त चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

अधिकारियों ने लिया जायजा

स्थानीय पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद डीएसपी साइबर सरबजीत सिंह और डीएसपी संदीप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।