शिमला। न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के स्थाई न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले, वह उच्च न्यायालय की अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रही थीं। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति चंदर भूषण बारोवालिया और न्यायमूर्ति अनूप चिटकारा ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शपथ समारोह में भाग लिया। रजिस्ट्रार जनरल वीरेंद्र सिंह ने कार्यवाही का संचालन किया। उन्होंने भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति के वारंट को पढ़ा। न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ को 30 मई, 2019 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई थी। उधर, कोविड-19 महामारी की रोकथाम के उपायों को ध्यान में रखते हुए कोई औपचारिक समारोह आयोजित नहीं किया गया था और शपथ समारोह का सीधा प्रसारण यू-ट्यूब पर किया गया था।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


