Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 14 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें ताजा अपडेट

0
53
मौसम विभाग के अनुसार 8 अक्टूबर को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली चमक सकती है. हालांकि 9 से 14 अक्टूबर के बीच किसी भी जिले के लिए अलग से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 14 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार

पहाड़ों का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है. हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट ले रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की तरफ से जो ताजा चेतावनी जारी की गई है उसमें अगले कुछ दिन बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है. प्रदेश के लोगों को 14 अक्टूबर तक संभलकर घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है.

मौसम विभाग ने 10 से 14 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. ऊंचाई वाले इलाकों में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी होने की भी संभावना जताई गई है. ऐसे में मौसम के इस बदलाव की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार 8 अक्टूबर को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली चमक सकती है. 9 से 14 अक्टूबर के बीच किसी भी जिले के लिए अलग से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

14 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर को मैदानी और निचले पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है. ऊंचे पहाड़ी इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. 10 अक्टूबर को मैदानी और निचले इलाकों में कुछ जगह बारिश होने की संभावना है. मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है. 10 से 14 अक्टूबर के बीच भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है.

तापमान में आएगा बदलाव

अगले तीन चार दिनों में मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान लगाया है. अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. इसके बाद अगले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है.

  • TAGS
  • No tags found for this post.