Himachal News: 6 करोड़ के चिट्टे के साथ अंबाला का युवक हिमाचल में गिरफ्तार

0
67
आरोपी हरियाणा से हेरोइन की यह बड़ी खेप शिमला में सप्लाई करने के उद्देश्य से लेकर आया था और वह तारा देवी क्षेत्र में आकर अपने संपर्कों को इस खेप को सौंपने की तैयारी में था।
Himachal News: आरोपी विजय कुमार पुत्र दर्शन सिंह, निवासी तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला का रहने वाला है।
Himachal News: आरोपी विजय कुमार पुत्र दर्शन सिंह, निवासी तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला का रहने वाला है।

शोघी बैरियर के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार
Himachal News, (आज समाज), शिमला: हिमाचल पुलिस ने नशे की एक बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक हरियाणा के अंबाला का रहने वाला है। आरोपी के पास से पुलिस ने 1.120 किलोग्राम चिट्टा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 03 अगस्त को शिमला पुलिस के स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी हरियाणा की ओर से एक युवक बड़ी मात्रा में नशे की खेप के साथ शिमला आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने शोघी बैरियर के पास नाकेबंदी की। जैसे ही ही युवक शोघी बैरियर पहुंचा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस को आरोपी युवक के पास से 1.120 किलोग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

अंबाला के नारायणगढ़ का रहने वाला है युवक

आरोपी युवक की पहचान विजय कुमार (22) पुत्र दर्शन सिंह, निवासी तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि आरोपी हरियाणा से हेरोइन की यह बड़ी खेप शिमला में सप्लाई करने के उद्देश्य से लेकर आया था और वह तारा देवी क्षेत्र में आकर अपने संपर्कों को इस खेप को सौंपने की तैयारी में था।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसपी सिटी मेहर पंवर ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ में पता लगाएगी कि इतना चिट्टा आरोपी कहां से लाया था। शिमला के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

साल 2026 में अब तक 4 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद कर चुकी पुलिस

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि साल 2026 में शिमला पुलिस अब तक 4 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई है, जो पिछले दो वर्षों में हुई कुल हेरोइन बरामदगी से लगभग चार गुना अधिक है।

इसके अतिरिक्त 14 किलोग्राम अफीम, 15 किलोग्राम चरस, 5 किलोग्राम से अधिक पोस्त (पॉपी हस्क), 11.6 ग्राम एलएसडी, लगभग 60 ग्राम मेथामफेटामाइन (आईस) तथा 10 लाख से अधिक अवैध भांग (कैनाबिस) के पौधे बरामद एवं नष्ट किए गए हैं।

मार्च में भी अंबाला के युवक को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस

उन्होंने बताया कि इससे पहले मार्च माह में स्पेशल सेल की टीम ने शिमला के बस स्टैंड के पास से 288 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ अंबाला के रहने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा, अप्रैल में थाना कुमारसैन पुलिस ने 9.28 किलोग्राम अफीम तथा 12 लाख रुपए नकद बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें: आतंकी हमले के बाद हरकत में आया जम्मू-कश्मीर प्रशासन, प्रवासी मजदूरों के लिए क्लस्टर बनेंगे