Sankalp Guarantee Yatra : जेजेपी बीजेपी ने एक साथ किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्प गारंटी यात्रा का अभिनंदन

0
308
Sankalp Guarantee Yatra
Aaj Samaj (आज समाज),Sankalp Guarantee Yatra,पानीपत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा पूरे देश में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा पानीपत ग्रामीण के गांव बड़ौली में पहुंची। इस यात्रा का स्वागत जेजेपी बीजेपी के नेताओं ने मिलकर किया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर यात्रा का स्वागत किया। सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रोग्राम का शुभारंभ किया। इस मौके पर गांव में आमजन लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर अधिकारियों को जल्द समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। जेजेपी से देवेंद्र कादियान प्रदेश उपाध्यक्ष भी इस प्रोग्राम में शामिल हुए उन्होंने बीजेपी जेजेपी सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार ग्रामीणों को बताया। इस मौके राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, गंगाराम स्वामी जेजेपी से प्रदेश महासचिव सुरेश काला, हल्का प्रधान रामनिवास पटवारी,धर्मेंद्र पावटी, विजेंद्र करहंस व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Connect With Us: Twitter Facebook