Homeहरियाणापानीपतजमीजी विवाद के चलते भतीजे ने चाचा चाची को मारी गोली

जमीजी विवाद के चलते भतीजे ने चाचा चाची को मारी गोली

आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। जिला के गांव उंटला में जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने चाचा और चाची को ही गोली मार दी। फायरिंग की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे थर्मल चौकी इंचार्ज जयबीर सिंह ने घायलों को उपचार के लिए पानीपत अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों में पहले भी झगड़ा हो चुका है। विवाद का कारण जमीन का बंटवारा बताया जा रहा है।

घटना स्थल से गोली के चार खोल मिले

जानकारी मुताबिक जिला के गांव ऊंटला निवासी अजीत (42 वर्ष) पुत्र कर्मचंद व उसकी पत्नी सीमा मतलौडा से खरीददारी करके बाइक पर वापिस गांव लौट रहे थे। जैसे ही गांव पहुंचे तो अजीत के भतीजे सोनू उर्फ गांधी ने गांव के ही दो अन्य युवकों के साथ उन्हें गली में रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिससे अजीत व उसकी पत्नी सीमा घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल से गोली के चार खोल मिले हैं।
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular