Homeहरियाणापानीपतचुनावी मोड में आ जाएं पार्टी कार्यकर्ता :  डॉ. अजय सिंह चौटाला

चुनावी मोड में आ जाएं पार्टी कार्यकर्ता :  डॉ. अजय सिंह चौटाला

  • पानीपत में पार्टी के नए कार्यालय का किया उद्घाटन
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को ज्यादा समय नहीं बचा है इसलिए पार्टी कार्यकर्ता चुनाव को लेकर कमर कस लें और मैदान में उतरे। वे सोमवार को अपने प्रदेश स्तरीय जनसंपर्क अभियान के तहत आज पानीपत  पहुंचे थे। यहां उन्होंने आज पार्टी ने नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पहले डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने सोनीपत में भी कार्यकार्याओं की बैठक को संबोधित किया।

पार्टी ने गठबंधन धर्म को भी पूर्ण ईमानदारी के साथ निभाया

पानीपत में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि समय आ गया है कि जब उत्साह के साथ चुनावी मोड में आया जाए क्योंकि चुनावी वर्ष की शुरुआत हो चुकी है, इसलिए अब जजपा को भी कमर कस कर मैदान में उतरना होगा। डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री के रूप में दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के विकास को नए आयाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में पार्टी के कई चुनावी वादे पूरे हुए है। साथ ही पार्टी ने गठबंधन धर्म को भी पूर्ण ईमानदारी के साथ निभाया है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी ही सच्ची जनहितैषी पार्टी है, जिसमें आम लोगों के हित सुरक्षित हैं। इससे पहले जेजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र कादियान ने यहां पहुंचने पर स्वागत किया।

दिग्विजय चौटाला के विवाह का निमंत्रण पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया

साथ ही डॉ. अजय सिंह चौटाला ने अपने छोटे पुत्र एवं जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला के विवाह का निमंत्रण पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने सोनीपत जिले की सभी ग्राम पंचायतों को भी जजपा के प्रधान महासचिव के 10 मार्च को सिरसा में होने वाले विवाह कार्यक्रम का न्योता दिया। इस दौरान जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव को लेकर कमर कसने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर जेजेपी के राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष बहन फूलवती, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान,  देवेंद्र कादियान, जिला प्रधान सुरेश काला सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular