Homeहरियाणापानीपतमहर्षि दयानन्द संस्थान वेद मन्दिर द्वारा होलिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

महर्षि दयानन्द संस्थान वेद मन्दिर द्वारा होलिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। महर्षि दयानन्द संस्थान वेद मन्दिर द्वारा सोमवार को सावन भादौ में होलिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आचार्य संजीव वेदालंकार यज्ञ में नई फसलों की आहूति देते हुए होली का महत्व बताया कि होली का वैदिक नाम नवसस्येष्टि होलिकोत्सव है। नव का अर्थ नया, सस्य का अर्थ अनाज, यष्टि का यज्ञ है। इस दिन नए अनाज की देन के लिए परमात्मा का धन्यवाद किया जाता है। आज के यजमान बलजीता राकेश यादव के वैवाहिक वर्षगांठ रुप में रहे। इस दिन कामकाजी मेहनती 7 महिलाओं को भी सम्मानित करके महिला दिवस का भी रुप दिया। महिला प्रधाना सरिता अपने भजन सत्संग वाली नगरी चल रे मना। सत्संग दे ने अजब नजारे सोचने सोचने प्यारे प्यारे ने सबका मनमोह लिया।

फूलो की होली का सभी ने खूब आनन्द लिया

इसके बाद फूल बरसे दरबार प्रभु तेरे फूल बरसे पर महिलाएँ झूमने लगी और फूलो की होली का सभी ने खूब आनन्द लिया। चन्दन व गुलाल के तिलक ने सबको भक्तिमय कर दिया। हवन, फूलो की व्यवस्था मंत्राणि ज्योति ठकराल व सोनिया आर्या ने की। मंच संचालन की भूमिका में महामंत्री धीरज कपूर ने तालियां बटौरी। संरक्षिका शशी अग्रवाल, सुशीला भाटिया, सुमन ठकराल ने महिलाओ को सम्मानित किया। प्रधान सुरेश आहूजा ने सभी का धन्यवाद व शान्तिपाठ द्वारा कार्यक्रम का समापन किया, जिसमे मुख्य तौर सौरभ सुरेश आर्य, विदिशा-राजेश आहूजा, वीके सचदेवा, बन्सी दुआ, हैप्पी मैहता, नवीन मुंजाल, सुरेश गोयल, खुशबु वरुण वधावन आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular