Homeहरियाणापानीपतदेवी मंदिर पानीपत में पर्व सूची वितरित कार्यक्रम आयोजित

देवी मंदिर पानीपत में पर्व सूची वितरित कार्यक्रम आयोजित

आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। देवी मंदिर में ब्राह्माण परिवार पानीपत संस्था की ओर से पर्व सूची वितरित कार्यक्रम का आयाेजन किया गया। इसमें शहर और ग्रामीण एरिया के 400 ये ज्यादा पंडिताें व आचार्यों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरथल वाले स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज ने की। उनकी अध्यक्षता में ही ब्राह्माण परिवार पानीपत संस्था के पंडिताें ने पर्व की सूची जारी की और ब्राह्माणाें काे भाेज कराकर दान दक्षिणा दी।

कार्यक्रम में शहराें और ग्रामीण मंदिराें के आचार्यों ने भाग लिया

संस्था के अध्यक्ष पं. देव नारायण उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में शहराें और ग्रामीण मंदिराें के आचार्यों ने भाग लिया। हम वे इस पर्व सूची के अनुसार पर्व मनाएंगे ताे वहीं अपने-अपने मंदिराें में सूची काे डिस्पले भी करेंगे। ब्राह्माण परिवार के संस्थापक आचार्य लालमणि ने बताया कि हमनें बहुत काेशिश की साथ में बैठकर एक पर्व पर सब राजी हाे लेकिन ऐसा नहीं हाे सका ताे अपनी अलग संस्था बनानी पड़ी। इसकी स्थापना 28 सितंबर 2022 काे हुई है। इस माैके पर देवी मंदिर के प्रधान काकू बंसल, काेषाध्यक्ष जाेगिंद्र गाेयल, राजवीर शर्मा, पानीपत ब्रह्ममण सभा के प्रधान रामरत्न शर्मा, वृंदावन ट्रस्ट के महासचिव हरिश बंसल आदि माैजूद रहे।

एक त्याेहार नहीं बनी सहमति हाे गई अलग-अलग सूची 

सनातन धर्म संगठन और ब्राह्माण परिवार पानीपत संस्था की सूची जारी हाेने से एक बात साफ हाे गई है कि दाेनाें की सिर्फ एक त्याेहार कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सहमति नहीं बनी ताे अपनी-अपनी सूची अलग कर ली गई। सनातन धर्म संगठन 6 सितंबर काे कृष्ण जन्माष्टमी मनाएगी ताे वहीं 7 सितंबर काे ब्राह्माण परिवार पानीपत संस्था मथूरा के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी मनाएगी।

दाेनाें संगठनाें के बारे में समझिए

– सनातन धर्म संगठन करीबन 40 साल पुरानी रजिस्टर्ड संस्था है। संगठन से करीबन 147 मंदिर समिति, धार्मिक समिति व धार्मिक सभाएं जुड़े हैं।
– ब्राह्माण परिवार पानीपत संस्था की स्थापना 28 सितंबर 2022 काे हुई है। संस्था से करीबन 450 ब्राह्मण जुड़े हुए हैं।
Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular