Hisar News: हिसार में कांवड़ियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी को लगी गोली, बदमाश फरार

0
51
Hisar Firing News: हरियाणा के हिसार में कांवड़ियों की भीड़ पर बाइक सवार 5-6 नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में गोविंद, उनकी पत्नी निशा और 12 वर्षीय बेटी बीरा गोली लगने से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Hisar Kanwariya firing incident August 2026, Hisar crime news latest shooting update, masked gunmen opened fire in Hisar, couple and minor girl injured in Hisar firing, Hisar Shiv Temple firing case, Haryana police investigation Hisar shooting, हिसार फायरिंग, कांवड़ियों पर हमला, हिसार क्राइम न्यूज़, हरियाणा क्राइम न्यूज
हरियाणा के हिसार में बुधवार रात अचानक 4-5 बदमाशों ने कांवड़ियों पर फायरिंग कर दी। (Image- AI)

Hisar Crime News: हरियाणा के हिसार से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हिसार के मॉडल टाउन स्थित दयानंद कॉलोनी में बुधवार रात शिव मंदिर के पास कांवड़ियों की भीड़ पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में एक दंपती और उनकी 12 वर्षीय बेटी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दो संदिग्धों की पहचान होने की बात कही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

शिव मंदिर के सामने हुई वारदात

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात करीब 9:15 बजे की है। उस समय दयानंद कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के सामने कांवड़ियों की आवाजाही चल रही थी और काफी लोग मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार 5 से 6 नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और भीड़ की ओर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने करीब 6 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।

पति-पत्नी और 12 साल की बेटी घायल

फायरिंग में गोविंद (36), उनकी पत्नी निशा (30) और उनकी 12 वर्षीय बेटी बीरा उर्फ गुन्नू गोली लगने से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत तीनों को जिंदल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। जानकारी के मुताबिक गोविंद अपने परिवार के साथ अपने भांजे को कांवड़ यात्रा के लिए छोड़ने दयानंद कॉलोनी पहुंचे थे। परिवार शिव मंदिर और सब्जी मंडी के पास मौजूद था। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और भीड़ पर गोलियां चला दीं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने बताई पूरी घटना

अस्पताल पहुंचे परिजन गौतम ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से नलवा क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में सेक्टर-13 में रहता है। उन्होंने बताया कि उनके दो भांजे डाक कांवड़ लेकर जाने वाले थे, इसलिए पूरा परिवार उन्हें छोड़ने आया था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने अचानक भीड़ पर फायरिंग कर दी। इस हमले में उनकी बेटी गुन्नू, भाई गोविंद और भाभी निशा को गोली लगी। उन्होंने बताया कि गोविंद प्रॉपर्टी और शेयर मार्केट ट्रेडिंग का काम करते हैं।

पुलिस ने की संदिग्धों की पहचान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। घटनास्थल से गोली के कई खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है, जिनके खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फायरिंग निजी रंजिश के कारण हुई या भीड़ को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।