Homeराज्यहरियाणायमुनानगर : भाजपा ने महात्मा गांधी जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान

यमुनानगर : भाजपा ने महात्मा गांधी जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान

प्रभजीत सिंह(लक्की), यमुनानगर :
भाजपा द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान में मुख्य अतिथि निशचल चौधरी रहें, उनके साथ भाजपा नेता शक्ति जैलदार, मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, मंडल महामंत्री जगदीश धीमान, जिला कार्यकारिणी सदस्य गुलशन अरोड़ा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ,मंडल कोषाध्यक्ष गौरव गोयल साथ रहे। मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय ऊर्जनी में भाजपा कार्यकतार्ओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान में सभी भाजपा कार्यकतार्ओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए पूरे स्कूल परिसर व सड़क की साफ-सफाई की और वहां पर उगे हुए जंगली घास,पेड़ के पत्तों व धूल मिट्टी को रेढ़ियो में भर कर वहां से उठाया। पर्यावरणीय स्वच्छता भी महत्वपूर्ण है जैसे कि प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग को कम करना, डिब्बे में कचरा फेंकना, प्रभावी रूप से उपयोग किए गए पानी को निपटाना, जल निकायों को साफ रखना, वाहनों का कम उपयोग करके प्रदूषण को कम करना आदि सभी कार्य स्वच्छता का ही संदेश देते है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ने कहा कि 2 अक्तूबर गांधी जयंयी पर सफाई अभियान चलाना ही गांधी को सच्ची श्रधांजलि है। सभी भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी के जन्मोत्सव को सेवा समर्पण भाव से मना रहे है। मंडल महामंत्री जगदीश धीमान ने कहा कि गंदगी से मनुष्य तनाव और टेंसन मे रहता है। इसलिए साफ-सफाई करना जरूरी है और ऐसी कई आवश्यकताए है, जिससे हमारे आस-पास सफाई रखना जरूरी है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, मंडल महामंत्री जगदीश धीमान,युवा नेता शक्ति जैलदार, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, जिला कार्यकारिणी सदस्य गुलशन अरोड़ा, मंडल कोषाध्यक्ष गोरव गोयल,ओबी सी मोर्चा जिला महामंत्री संजीव सैनी, मंडल मीडिया प्रभारी कर्म सिंह,मंडल आइ टी सेल प्रमुख प्रतीक शर्मा,युवा मोर्चा लवकेश कश्यप,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुलबीर दादुपुर,प्रीतम सिंह जैधरी,योगेंद्र वर्मा, रविंद्र,अंकित शर्मा,कृष्ण खदरी,ओमप्रकाश,सचिन शर्मा, शुभम, रवि सिंहपूरा,सरपंच अजमेर सैनी, गुरनाम,पूर्व सरपंच शाम लाल, सचिन सैनी सहित बहुत से भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular