गुरदासपुर: आपत्तिजनक गतिविधियां करने वाले ब्राह्मण सभा सदस्यों को पंजाब प्रधान ने किया निष्कासित

0
450
Gurdaspur
Gurdaspur
गगन बावा, गुरदासपुर:
जिला ब्राह्मण सभा गुरदासपुर की बैठक जिला प्रधान मनमोहन डोगरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मनमोहन डोगरा ने बताया कि पंजाब ब्राह्मण सभा प्रधान और चेयरमैन ब्राह्मण भलाई बोर्ड शेखर शुक्ला ने निर्देश दिया था की विगत कुछ दिनों से जिला ब्राह्मण सभा की कुछ इकाइयों के प्रमुख व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ के लिए सोशल मीडिया पर ब्राह्मण सभा के खिलाफ गलत गतिविधियां कर सभा को बदनाम कर रहे हैं। इन्हें तुरंत प्रभाव से निष्कासित किया जाये। इसके चलते मनमोहन डोगरा ने पंजाब प्रधान के निर्देश पर रोहित शर्मा पूर्व सेक्रेटरी फतेहगढ़ चूड़ियां, रामलाल प्रधान डेरा बाबा नानक, कवलजीत शर्मा भूतपूर्व प्रधान गुरदासपुर को 3 वर्ष के लिए ब्राह्मण सभा से निष्कासित कर दिया है। निष्कासित समय तक ये लोग ब्राह्मण सभा की किसी भी गतिविधि में भाग नहीं लें पाएंगे। इसअवसर पर जिला मीडिया प्रभारी गगन शर्मा, पूर्व प्रधान जतिन्दर शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, जिला केशियर दिनेश चंद्र शर्मा, सत्यपाल शर्मा, जगदीश मित्तर उपस्थित थे।
SHARE