गुरदासपुर: सभी को साथ लाना भाजपा बनाना ही लक्ष्य : अतुल महाजन

0
269
District General Secretary Late Sanjeev Kumar Lucky on his death anniversary
District General Secretary Late Sanjeev Kumar Lucky on his death anniversary
गगन बावा, गुरदासपुर:
भारतीय जनता पार्टी मंडल गुरदासपुर शहरी द्वारा मंडल के सभी दिवंगत भाजपा नेताओं और कार्यकतार्ओं की याद में चलाई जा रही मुहिम “आपकी मेहनत आपका उपकार” “नहीं भूलेगा भाजपा परिवार” के तहत आज पूर्व भाजपा नेता और जिला महांमंत्री रहे स्वर्गीय संजीव कुमार लक्की को उनकी पुण्य तिथि पर मंडल प्रधान अतुल महाजन की अध्यक्षता में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जतिन्दर परदेसी, भाजपा नेता विकास गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य डिक्की सैनी, मण्डल उपाध्यक्ष राजन कुमार राजू, राज चौहान, नितिन शोरी, युवा मोर्चा जिला प्रधान शिव प्रसाद, जिला सोशल मीडीया सह इंचार्ज उमेश्वर महाजन, महिला मोर्चा मण्डल प्रधान किरण मेहरा, एससी मोर्चा मण्डल प्रधान शाम लाल, युवा मोर्चा मण्डल प्रधान रमन कुमार काका, सीनियर भाजपा नेता बलवंत सिंह घुल्ला, सुदर्शन कुमार, राकेश कुमार गोगा, रमन रामा आदि ने दिवंगत भाजपा नेता को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर संजीव कुमार लक्की के सपुत्र वरूण महाजन भी मौजूद थे।

इस अवसर पर मण्डल प्रधान अतुल महाजन ने कहा कि इस मुहिम को शुरू करने के पीछे उनका मकसद स्वर्गीय भाजपा नेताओं और कार्यकतार्ओं को याद करने के साथ साथ, नये भाजपा वर्करों को उन नेताओं के बारे में बताना है, जिन्होंने अपना सारा जीवन पार्टी की निष्काम सेवा में लगा दिया। उनके पार्टी के प्रति समर्पण से हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है। महाजन ने कहा सभी सीनियर नेताओं और कार्यकतार्ओं की मेहनत के कारण ही पार्टी आज यहां तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि मण्डल गुरदासपुर शहरी का लक्ष्य सभी पुराने भाजपा नेताओं व कार्यकतार्ओं को दोबारा पार्टी में सक्रिय  करके और सभी पार्टी समर्थकों के साथ एक मजबूत भाजपा बनाना है। उन्हें विश्वास है कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से वे अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे।

SHARE