गुरदासपुर: दहेज के लिए मारपीट करने के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज

0
265
arrest
arrest
गगन बावा, गुरदासपुर:
जिला पुलिस ने दहेज के लिए मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दलजिंदर कौर पुत्री अवतार सिंह निवासी संदलपुर ने थाना दोरांगला को शिकायत में बताया कि उसकी शादी 30 अक्टूबर 2020 को आरोपी मलकीत सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी आदियां के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसका पति मलकीत सिंह, सास हरजिंदर कौर और ससुर बचन सिंह उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। आरोपी दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की चेन की डिमांड करते थे। आरोपियों ने उसे परिजनों की ओर से दिया गया स्त्री धन भी खुर्दबुर्द कर डाला। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने जांच के बाद तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह से नवजोत कौर पुत्री सुखदेव सिंह निवासी मानेपुर ने थाना कलानौर को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी जून 2018 को आरोपी सुखदेव सिंह पुत्र रछपाल सिंह निवासी खुशीपुर के साथ हुई थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी। शादी के बाद से उसका पति सुखदेव सिंह कम दहेज लाने के लिए उसे परेशान करता था। यही नहीं आरोपी ने उसे मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
SHARE