Chandigarh Breaking News : नशे के खिलाफ जंग में अब चंडीगढ़ पुलिस और आमजन होंगे साथ-साथ, पुलिस ने जारी किया एंटी-ड्रग हेल्पलाइन नंबर

0
69
चंडीगढ़ पुलिस ने नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए और आमजन की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है ताकि नशा तस्करी से संबंधी किसी भी तरह की सूचना पुलिस को आसानी से दी जा सके।
Chandigarh Breaking News : नशे के खिलाफ जंग में अब चंडीगढ़ पुलिस और आमजन होंगे साथ-साथ, पुलिस ने जारी किया एंटी-ड्रग हेल्पलाइन नंबर
Chandigarh Breaking News : नशे के खिलाफ जंग में अब चंडीगढ़ पुलिस और आमजन होंगे साथ-साथ, पुलिस ने जारी किया एंटी-ड्रग हेल्पलाइन नंबर

अब किसी भी संदिग्ध की सूचना 7087239010 नंबर पर साझा करने की अपील

Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने भी नशे के खिलाफ अपने अभियान में आम लोगों को शामिल करने की मुहिम शुरू कर दी है। इसके लिए सबसे पहला कदम उठाते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने एंटी ड्रग हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिसपर कॉल करके कोई भी आम आदमी नशे अथवा नशा तस्कर से संबंधित सूचना पुलिस को दे सकता है। इसके लिए एंटी-ड्रग हेल्पलाइन नंबर 7087239010 जारी किया है। एक कॉल पर पुलिस पहुंचेगी और तुरंत कार्रवाई होगी।

सेक्टर-11 से संचालित होगी हेल्पलाइन

यह हेल्पलाइन पुलिस स्टेशन एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (पीएस-एएनटीएफ), सेक्टर-11 में संचालित की जाएगी। पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि उन्हें कहीं भी नशे की तस्करी, बिक्री या अवैध सप्लाई की जानकारी मिले तो इस नंबर पर तुरंत सूचना दें।

पुलिस के मुताबिक हेल्पलाइन के माध्यम से नशीले पदार्थों और साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध तस्करी, बिक्री, कब्जे, परिवहन और सेवन से संबंधित शिकायत या सूचना दी जा सकती है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों के बजाय विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं।

इस तरह की जाएगी तस्करों पर कार्रवाई

हेल्पलाइन पर मिलने वाली सूचनाओं का पुलिस स्तर पर तत्काल आंकलन किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकतानुसार सूचना संबंधित पुलिस स्टेशन और विशेषज्ञ इकाइयों के साथ साझा कर मौके की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान कानून के अनुसार गोपनीय रखी जाएगी। इससे लोगों को बिना किसी भय के नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने का भरोसा मिलेगा।

पंजाब में पहले से जारी है हेल्पलाइन सेवा

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आम लोगों को शामिल करने के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के संबंध में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी पुलिस को सूचना दी जा सकती है।