Chandigarh New : पंजाब-चंडीगढ़ में कल से बढ़ेंगे वेरका दूध के दाम

0
447
Chandigarh News

Chandigarh News: पंजाब-चंडीगढ़ और साथ लगते राज्यों में कल यानी 30 अप्रैल से वेरका का दूध महंगा हो जाएगा। वेरका ने अपने दूध के दामों में प्रति लीटर दो रुपए तक की बढ़ोतरी की है। इससे लोगों की जेब पर बोझ पड़ेगा। हालांकि, कुछ समय पहले भी बढ़ोतरी की गई थी। कंपनी ने इसके पीछे इनपुट कॉस्ट का हवाला दिया है। बढ़े रेट का असर सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि चंडीगढ़, दिल्ली और एनसीआर में भी नए रेट लागू होंगे।
इस तरह के दाम तय किए गए हैं-
फुल क्रीम दूध  आधा लीटर अब 35 रुपए का मिलेगा।
वेरका स्टैण्डर्ड मिल्क  आधा लीटर 32 रुपए में बिकेगा।
वेरका टोंड मिल्क आधा लीटर 28 रुपए की जगह 29 रुपए में बिकेगा।
वेरका डबल टोंड मिल्क  26 रुपए में बिकेगा।
काउ मिल्क आधा लीटर 30 रुपए में बिकेगा।