यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग से कानून की पढ़ाई कर रहे अंकित
PU President Election, (आज समाज), चंडीगढ़: पंजाब विश्विद्यालय में छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंकित बिढान ने जीत हासिल की है। अंकित बिढान हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने जींद से ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग से कानून की पढ़ाई की।
वर्तमान में वे पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर द स्टडी आॅफ सोशल इंक्लूजन में रिसर्च स्कॉलर (पीएचडी) के रूप में अध्ययनरत हैं। अंकित बिढान को कुल 2879 वोट पड़े। वहीं दूसरे नंबर पर आप छात्र विंग के उम्मीदवार आदिल बराड़ रहे। वहीं एनएसयूआई के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं।
लगातार दूसरी बार एबीवीपी प्रत्याशी अध्यक्ष बना
बता दें कि बीते साल हुए छात्र संघ चुनाव में भी एबीवीपी प्रत्याशी गौरव वीर सोहल अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था। यह पीयू में एबीवीपी की पहली जीत थी। गौरव वीर सोहल को 3148 वोट मिले थे। उन्होंने स्टूडेंट फ्रंट के सुमित शर्मा को 488 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं, इस बार एबीवीपी के अंकित बिढान ने जीत हासिल की है। लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने के बाद एबीवीपी के कार्यकतार्ओं ने जमकर जश्न मनाया।
अरमान सिंह भिंडर ने जीता उप-प्रधान का चुनाव
वहीं, उप प्रधान के पद पर पीयूडीएफ के अरमान सिंह भिंडर ने जीत हासिल की है। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ के रहने वाले हैं। वह उर्दू में एमए कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने लॉ की डिग्री की है।
सेक्टर-11 स्थित सरकारी बालिका महाविद्यालय में में भी एबीवीपी की जीत
अंकित बिढान की जीत के बाद पंजाब एबीवीपी ने खुशी जाहिर की है। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, फैसला आ गया! पंजाब विश्वविद्यालय ने एक बार फिर एबीवीपी को चुना। एक और जनादेश, एक और बड़ी जीत। बता दें कि सेक्टर-11 स्थित सरकारी बालिका महाविद्यालय में में भी एबीवीपी ने इतिहास रचा है।
हरियाणा के जींद के रहने वाले है अंकित बिढान
अंकित बिढान हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं और वह पीएचडी शोधार्थी हैं। अंकित बिढान को इस चुनाव में 500 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल हुई है। पंजाब यूनिवर्सिटी के इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को अध्यक्ष पद पर जीत मिली है।
इससे पहले पिछले चुनाव में भी एबीवीपी को अध्यक्ष पद पर जीत मिली थी। वह पहला मौका था, जब एबीवीपी को इस तरह पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में टॉप पोस्ट पर जीत मिली थी।
वोटिंग के वक्त पुलिस-छात्रों में झड़प हुई
छात्र संघ चुनावों के लिए सुबह साढ़े 9 बजे से 12 बजे तक वोटिंग हुई। इस दौरान पीयू के लॉ डिपार्टमेंट के बाहर छात्रों ने हंगामा कर दिया। कई स्टूडेंट दरवाजे को लात मारकर अंदर घुस गए। इस दौरान पुलिस और छात्रों में झड़प हो गई। पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस कर्मचारी एक छात्र को टांग से खींचता दिखा। इसके बाद पुलिस नारेबाजी करने वाले छात्रों को उठाकर ले गई। छात्रों का आरोप था कि वोटिंग का समय सुबह 11 बजे तक था, लेकिन लॉ डिपार्टमेंट का गेट सुबह करीब 10 बजे ही बंद कर दिया गया।
इससे कई छात्र वोट नहीं डाल सके। हंगामे के बीच पुलिस लॉ डिपार्टमेंट से मतपेटी लेकर जाने लगी। हालांकि, छात्रों ने पुलिस को मतपेटी ले जाने नहीं दिया। इसके बाद छात्र धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस अधिकारी स्टूडेंट्स को समझाते दिखे।
अकाली+भाजपा गठबंधन की हुई जीत, अंकित ने झाड़ू तोड़कर जश्न मनाया
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में अकाली+भाजपा गठबंधन की जीत हुई है। पीयू छात्र संघ के प्रधान पद पर एबीवीपी के अंकित बिढान की जीत हुई है। अकाली दल के स्टूडेंट विंग स्टूडेंट आॅगेर्नाइजेशन आॅफ इंडिया ने उन्हें चुनाव में समर्थन दिया था।
अंकित बोले- ये जेन-जी की जीत
अंकित पहली बार प्रधान बनेंगे। पिछली बार एबीवीपी से गौरववीर सोहल प्रधान थे। पिछली बार उन्हें अकाली दल का समर्थन नहीं था। इस चुनाव में आप का स्टूडेंट विंग दूसरे और कांग्रेस की एनएसयूआई तीसरे नंबर पर रही है। नए प्रधान बने अंकित विधान ने आप का चुनाव चिन्ह झाड़ू तोड़कर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि ये जेन-जी की जीत है। अंकित मूल रूप से हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं।


