चंडीगढ़। लॉकडॉउन के चलते लोगों को कुछ छूट दी गई है। केंद्र सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइंस को प्रदेश में भी लागू कर दिया है। इसके मुताबिक ग्रामीण एरिया में दुकानें खोले जाने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा शहरों में कॉलोनी एरिया में भी दुकानें खोलने की परमिशन दे दी है। नियमों में छूट के बाद लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने दिल्ली बॉर्डर को सील करने की तैयारी कर ली है। इस बारे में जानकारी देते हुए होम मिनिस्टर अनिल विज ने कहा कि मामले को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद को लेटर लिखा जाएगा। जो भी हरियाणा के लोग दिल्ली में जॉब करते हैं, लॉकडाउन क दौरान उनके रुकने का इंतजाम वहीं किया जाए। क्योंकि लॉकडाउन के दौरान लोगों की आवाजाही से बीमारी फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में ऐहतियात बरतना बेहद जरुरी है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


