State President Surendra Panchal : लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी का जन्मदिन कैथल में मनाया जाएगा : सुरेन्द्र पांचाल

0
309
बैठक में भाग लेते हुए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागण
बैठक में भाग लेते हुए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागण

Aaj Samaj, (आज समाज),State President Surendra Panchal,मनोज वर्मा,कैथल: आज कैथल में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की मीटिंग पी डब्लू डी रेस्ट हाउस अंबाला रोड में युवा प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र पांचाल के नेतृत्व में संपन्न हुई। सुरेन्द्र पांचाल ने कहा कि आने वाली 1 जुलाई को लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी का जन्मदिन आ रहा है और आज कैथल में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई। सुरेन्द्र पांचाल ने कहा कि राजकुमार सैनी के जन्मदिन पर मुख्यातिथि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे और ओबीसी के बड़े बड़े नेता शामिल होंगे। राजकुमार सैनी के जन्मदिन के विषय पर कैथल में एक रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश संगठन मंत्री रामकुमार प्रजापति ने कहा कि देश के अंदर 75 सालों से बीजेपी और कांग्रेस ने जमकर धो दिया। पहले कांग्रेस ने दलितों और पिछड़ों का शोषण किया अब उसी पैमाने पर बीजेपी चल रही है।

जिलाध्यक्ष रामपाल गुर्जर ने कहा कि बीजेपी सरकार के पास आज देश के अंदर बेरोजग़ारी, रोजगार का मुद्दा नहीं है। बीजेपी का मुद्दा हिन्दू मुस्लिम मुद्दा है। 2024 में जनता बीजेपी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी और हरियाणा में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री चौ राजकुमार सैनी होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम माण्डी ने कहा कि देश के अंदर जातिगत जनगणना कराई जाए। देश आज भूख की कगार पर खड़े है लेकिन हमारे देश के नेता सिर्फ जातिवाद फैला रहे है। प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेश जांगड़ा खनौदा ने कहा कि आज देश का युवा बाहर जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं क्योंकि हमारे देश में रोजगार नहीं है। क्योंकि यहां के नेता देश की जनता को हिन्दू मुस्लिम में बांट रहे हैं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामपाल गुर्जर, श्याम माण्डी, गुरमीत सैनी, नरेश जांगड़ा, संजीव सजूमा, तरसेम सजूमा, करनैल कवारतन, गुरमेल भूसला, धर्मपाल भागल, सुभाष भाणा, धर्मपाल पांचाल, सुरेन्द्र जांगड़ा,कुशलपाल कठवाड़,गणेश सैनी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : Government College Mahendragarh : राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में हुआ विदाई पार्टी का आयोजन

यह भी पढ़ें : Chief Minister Bhavantar Bharpayee Yojana : भावांतर भरपाई योजना व बागवानी बीमा योजना किसानों के लिए है लाभकारी:उपायुक्त अनीश यादव

यह भी पढ़ें : Divyang Assessment Camp : रेडक्रास भवन में आगामी 4 मई को होगा दिव्यांग मूल्यांकन शिविर का आयोजन

Connect With  Us: Twitter Facebook

SHARE