प्रदेशभर के 1840 खिलाड़ी लेंगे महाकुंभ में हिस्सा
Rohtak News (आज समाज) रोहतक: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2 से 4 अगस्त तक रोहतक में आयोजित किया जाएगा। इस खेल महाकुंभ में प्रदेशभर के 1840 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भाग लेने वाले खिलाड़ियों के ठहरने, खाने-पीने और खास तौर पर महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। डीसी धर्मेंद्र सिंह ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि खेल महाकुंभ से जुड़े अपने-अपने प्रबंध समय पर पूरे करें।
920 लड़के व 920 लड़कियां होगी शामिल
डीसी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में बॉक्सिंग, नेटबॉल व फुटबॉल प्रतियोगिताएं होंगी। प्रदेशभर से 1840 खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेश के सभी जिलों से 920 लड़के व 920 लड़कियां भाग लेंगी। खेल विभाग के अधिकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ तालमेल कर खिलाड़ियों के ठहरने के प्रबंध करवाएं।
यह भी पढ़े : हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक आज