sports News: भावदीन (सिरसा) में सजेगा भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का मंच , खिलाड़ियों में उत्साह

0
271

सतपाल सिंह gill चंडीगढ़ । सिरसा जिले के गांव भावदीन में संत बाबा प्रीतम सिंह जी की याद में ग्राम पंचायत द्वारा भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 30 और 31 मार्च से शुरू होकर 1 और 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें क्षेत्र की कई टीमें भाग लेंगी।

सतपाल सिंह गिल (पप्पू) ने बताया

मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी रहे सतपाल सिंह गिल (पप्पू) ने बताया कि आयोजन इसलिए करवाया जा रहा है, जिससे खेल प्रतिभाओं को मंच मिल सके और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया जा सके।

टूर्नामेंट में विजेता टीम को 61,000 रुपये, उपविजेता को 41,000 रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5,100 रुपये तथा चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को भी 5,100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा टूर्नामेंट के दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को 32 इंच LED टीवी देकर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों द्वारा बताया गया है कि प्रत्येक टीम एक ही पंचायत की होनी चाहिए और खिलाड़ी अपने साथ आईडी प्रूफ अनिवार्य रूप से लेकर आएं। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 2000 रुपये की सिक्योरिटी फीस निर्धारित की गई है।

गांव में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और स्थानीय खेल प्रेमियों को अच्छे मुकाबलों की उम्मीद है। आयोजकों ने खिलाड़ियों और दर्शकों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।