जहीर खान बने टी20 टीम के मालिक, सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी में लगाया पैसा, फिक्सिंग से जुड़ा जाफना किंग्स का नाम

0
36
जहीर ने क्रिकेट में अपनी नई पारी की शुरुआत करते हुए लंका प्रीमियर लीग (LPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स को खरीद लिया है. कारोबारी नागेंद्र सिद्धौतम के साथ मिलकर उन्होंने इस टीम में पैसा डाला है. जानकारी के मुताबिक जहीर खान ने Anchor Sports AB के जरिए इस टीम का अधिग्रहण किया है.
zaheer khan
Zaheer Khan, Lanka Premier League, Jaffna Kings, Anchor Sports AB acquires, जाफना किंग्स, जहीर खान, लंका प्रीमियर लीग

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ने कोचिंग के बाद अब नई पारी की शुरुआत की है. उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की पॉपुलर लीग लंका प्रीमियर लीग में पैसा लगाया है.जहीर ने क्रिकेट में अपनी नई पारी की शुरुआत करते हुए लंका प्रीमियर लीग (LPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स को खरीद लिया है. कारोबारी नागेंद्र सिद्धौतम के साथ मिलकर उन्होंने इस टीम में पैसा डाला है. जानकारी के मुताबिक जहीर खान ने Anchor Sports AB के जरिए इस टीम का अधिग्रहण किया है.

श्रीलंका की टी20 लीग धीरे धीरे दुनिया भर में अपनी पहचान बना रही है. भारतीय खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस लीग का हिस्सा बन रहे हैं. ऐसे में जहीर खान जैसे धुरंधर का लंका प्रीमियर लीग की टीम में पैसा लगाना बड़ी बात है. इस टीम के अधिग्रहण के बाद इसके नाम में बदलाव किया जाएगा. का नाम बदलकर जाफना किंग्स अब एंकर जाफना किंग्स (Anchor Jaffna Kings) कहलाएगी. जहीर खान को यह मौका टीम के साथ उसके पुराने मालिक के करार के खत्म होने की वजह से मिला. पिछले महीने जाफना किंग्स के के पुराने मालिकों का लंका प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी के साथ किया गया करार खत्म हो गया.

जाफना किंग्स की टीम में हिस्सेदारी लेने पर जहीर खान बोले की श्रीलंका से हमेशा से ही खास लगाव रहा है. उन्होंने कहा,”मैं हमेशा श्रीलंका के गेंदबाजों की प्रतिभा, विविधता और कौशल का फैन रहा हूं. इस देश से मेरी कई यादें जुड़ी हैं. अब जबकि यहां की पॉपुलर क्रिकेट टीम की टीम से जुड़ने का मौका मिला तो ये बहुत अलग एहसास है. फ्रेंचाईजी टीम का मालिक बनने के बाद अब जब मैं श्रीलंका क्रिकेट का हिस्सा हूं तो यह मेरे लिए बेहद रोमांचक है. मैं एंकर जाफना किंग्स के साथ नई शुरुआत का इंतजार कर रहा हूं.”

मैच फिक्सिंग विवाद के बाद बदला मालिकाना हक

पिछले कुछ दिनों में जाफना किंग्स का नाम गलत कारणों की वजह से चर्चा में रहा है. इससे पहले टीम का मालिकाना हक स्पोर्ट्स कम्यून के पास था. इस टीम को को ओनर भारत के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के खिलाड़ी रहे मंजोत कालरा और कारोबारी मयंक गोयल के पास था. इसी साल जुलाई में मंजोत कालरा को मैच फिक्सिंग के आरोपों में श्रीलंका पुलिस ने हिरासत में लिया था.