मुंबई इंडियंस को विमेंस प्रीमियर लीग जीतने पर मिले 6 करोड़

0
278
WPL Champion 2023

आज समाज डिजिटल, (WPL Champion 2023) : पहले विमेंस प्रीमियर लीग का कल समापन हो गया। जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की। इस लीग का फाइनल कल मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। फाइनल में मुंबई इंडियंस ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने हुई।

इस दौरान जीत मुंबई इंडियंस को मिली। फाइनल मुकाबला जीतने वाली मुंबई इंडियंस को विमेंस प्रीमियर लीग का टाइटल जीतने पर 6 करोड़ रुपए की प्राइज मनी इनाम में मिली। दूसरे नंबर पर रही दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ और एलिमिनेटर हार कर तीसरे नंबर पर रहने वाली यूपी वॉरियर्ज को एक करोड़ रुपए मिले।

टॉस जीतकर दिल्ली ने लिया बैटिंग का निर्णय

टॉस जीतकर दिल्ली कैप्टिल ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। दिल्ली की टीम फाइनल मैच के दवाब में दिखी। टीम तेजी से रन बनाने में नाकाम रही और 20 ओवर में मात्र 130 रन ही स्कोर बोर्ड पर लगा पाई। इसके बाद जीत के लिए जरूरी 131 रन मुंबई इंडियंस ने 19.3 ओवर में ही पूरे कर लिए। इस तरह से मुंबई ने पहला विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया।

मुंबई की नैटली सीवर रहीं प्लेयर आफ द मैच

विनिंग शॉट लगाने वाली मुंबई की नैटली सीवर प्लेयर आॅफ द मैच बनीं। वह 60 रन बनाकर नाबाद रहीं, एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ उन्होंने 72 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्हें नॉकआउट स्टेज में कोई आउट ही नहीं कर सकीं।

ये भी पढ़ें : अप्रैल में 15 दिन बैंकों का अवकाश, चेक कीजिए Bank Holidays List

ये भी पढ़ें : साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर सूर्या ने मुम्बई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट

ये भी पढ़ें : IPL 2023 के लिए अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़े विराट कोहली, हाथ पर नजर आया नया टैटू

ये भी पढ़ें :  WPL 2023 Eliminator Match : पत्नी एलिसा हीली को सपोर्ट करते नजर आए मिचेल स्टार्क, मुम्बई इंडियंस पहुंची फाइनल में

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE