सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड ध्वस्त, विराट कोहली पहुंचे टॉप पर, न्यूजीलैंड को धो डाला

0
23
विराट कोहली के नाम अब वनडे क्रिकेट में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. दिल्ली के इस दिग्गज बल्लेबाज ने बुधवार (4 नवंबर) को ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की.

नई दिल्ली. दुनिया के महान बल्लेबाजों में शामिल सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड एक एक कर विराट कोहली तोड़ते जा रहे हैं. न्यूजीलैंड के दौरे पर पहले मुकाबले में भी उन्होंने एक कारनामा अंजाम दिया. विराट कोहली के नाम अब वनडे क्रिकेट में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. दिल्ली के इस दिग्गज बल्लेबाज ने बुधवार (4 नवंबर) को ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की.

गुरुवार (5 नवंबर) को 38 साल के होने जा रहे कोहली को वनडे की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने के लिए सचिन तेंदुलकर के 8,720 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना था. इसके लिए उन्हें 54 रनों की जरूरत थी. कोहली ने ईडन पार्क में अपनी पारी की 39वीं गेंद पर 54वां रन पूरा करते हुए सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह 38 गेंद पर 51 रन बनाकर खेल रहे थे. इसके बाद एक चौका लगाकर उन्होंने अपना स्कोर 55 रन तक पहुंचा दिया.

भारत ने न्यूजीलैंड से जीता पहला वनडे

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट दूसरे नंबर पर मौजूद है. उनके नाम 176 वनडे मैचों की 169 पारियों में रन चेज करते हुए 8,742* रन हो गए हैं. वनडे में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली और सचिन तेंदुलकर के बाद रोहित शर्मा का नंबर आता है. रोहित ने 167 मैचों की 163 पारियों में 6,801 रन बनाए हैं.

वनडे में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी देश करियर मैच पारियां रन सर्वोच्च स्कोर शतक अर्धशतक
विराट कोहली भारत 2008-2026 176* 169* 8,722* 183 30 46
सचिन तेंदुलकर भारत 1989-2012 236 232 8,720 175 17 52
रोहित शर्मा भारत 2007-2026 166 162 6,801 152* 19 40
सनथ जयसूर्या श्रीलंका, एशिया 1989-2011 214 210 5,742 152 10 30

विदेशी धरती पर भी कोहली का खास रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से पहले कोहली ने विदेशी धरती पर वनडे में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने का अर्धशतक भी पूरा किया. न्यूजीलैंड के खिलाफ 143 रनों के संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. बुधवार को भारत के लिए अपना 128वां विदेशी वनडे मुकाबला खेल रहे कोहली के नाम अब विदेश में 50 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. इसमें 21 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं.

पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी

कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 75 रन बनाने की जरूरत थी. ऐसा करते ही रिकी पोंटिंग का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंते. उनके नाम वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका था. 74 रन के स्कोर पर वो अपना विकेट गंवा बैठे. उन्होंने इस मैच में पूर्व कंगारू कप्तान की बराबरी कर ली. उन्होंने 1995 से 2011 के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 वनडे मैच खेले थे. जिसमें उनके नाम 1,971 रन दर्ज हैं.

 

  • TAGS
  • No tags found for this post.