बांग्लादेशी कप्तान ने ट्रिपल सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों का निकाला दम, फर्स्ट क्लास में रिकॉर्ड तोड़ पारी

0
35
बांग्लादेश ए टीम के कप्तान बनाए गए तौहीद हृदोय साउथ अफ्रीका में ऐसी पारी खेली जिसने उनका नाम क्रिकेट इतिहास में अमर कर दिया. विदेशी जमीन पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले तौहीद पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं.
तौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका में ठोका बांग्लादेश का पहला फर्स्ट क्लास ट्रिपल सेंचुरी

नई दिल्ली. बांग्लादेश की टीम के खिलाड़ी इस समय जहां जा रहे हैं तबाही मचा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर जाकर टेस्ट क्रिकेट में घुटने टेकने पर मजबूर किया. अब साउथ अफ्रीका में बांग्लादेश ए के कप्तान तौहीद हृदोय ऐतिहासिक पारी खेल डाली. उन्होंने साउथ अफ्रीका की धरती पर इतिहास रच दिया. मेजबान ए टीम के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में हृदोय ने 350 रन की धुंआधार रिकॉर्ड पारी खेल डाली.

बांग्लादेश ए टीम के कप्तान बनाए गए तौहीद हृदोय साउथ अफ्रीका में ऐसी पारी खेली जिसने उनका नाम क्रिकेट इतिहास में अमर कर दिया. विदेशी जमीन पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले तौहीद पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपनी ये रिकॉर्ड पारी पोटचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेली. इस बैटर ने 481 गेंद का सामना किया और 350 रन की रिकॉर्ड नॉट आउट पारी खेली. इस दौरान उन्होंने प्रोटियाज बॉलर की बखिया उधेडते हुए 27 चौके और 10 छक्के लगाए. इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत बांग्लादेश ए ने पहली पारी 8 विकेट पर 676 रन बनाकर घोषित की. मेजबान साउथ अफ्रीका ए के 512 रन के जवाब में 164 रन की बढ़त हासिल की.

तमिम इकबाल का रिकॉर्ड टूटा

बांग्लादेश ए के कप्तान तौहीद हृदोय ने 350 रन की पारी खेलकर इस टीम के क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा फर्स्ट क्लास स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान और मौजूदा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल के नाम था. 6 साल पहले उन्होंने साल 2020 में 334 रन की पारी खेली थी. बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास में सबसे पहला फर्स्ट क्लास ट्रिपल सेंचुरी रकीबुल हसन ने लगाया था. उन्होंने 2007 में 313 रन की पारी खेली थी.

नौवें विकेट के लिए हुई शानदार साझेदारी

साउथ अफ्रीका ए टीम के खिलाफ मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक हृदोय 204 रन बनाए थे. बांग्लादेश ए की टीम मेजबान टीम की पहली पारी में बनाए स्कोर से 41 रन पीछे थी. चौथे दिन नईम हसन और हसन मुराद का विकेट गिरने के बाद हृदोय को मुशफिक हसन का साथ मिला.दोनों ने मिलकर नौवें विकेट के लिए 157 रन की साझेदारी कर दी.