Sports Minister postponed tour to Tokyo for Olympic preparations: खेल मंत्री का ओलिंपिक तैयारियों के लिए टोकियो दौरा टला

0
214

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण खेल मंत्री किरण रिजिजू ने जापान की राजधानी टोकियो का दौरा अगले आदेश तक टाल दिया है। वे शीर्ष अधिकारियों के साथ ओलिंपिक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 25 मार्च को टोकियो जाने वाले थे। इस बात की जानकारी रिजिजू ने ट्वीट के जरिए दी। इस बीच, हॉकी इंडिया ने भी 10 अप्रैल से शुरू होने वाली जूनियर, सब-जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप रद्द कर दी हैं। वायरस के कारण तीन वनडे की सीरीज रद्द होने के कारण दक्षिण अफ्रीका की टीम मंगलवार को कोलकाता से वतन लौटेगी। रिजिजू ने ट्वीट किया, उच्च स्तरीय भारतीय दल के 25 मार्च के टोकियो दौरे को अस्थाई तौर पर टाल दिया गया है। यह दौरान भारत की टोकियो ओलिंपिक 2020 की तैयारियों की समीक्षा के लिए होना था। दल में केंद्र सरकार और आईओए के अधिकारी शामिल थे। इस बार ओलिंपिक जापान की राजधानी टोकियो में 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होना है।
कोरोना वायरस महामारी का असर देश के सभी खेल आयोजनों पर पड़ने के बीच खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को खिलाड़ियों से हिम्मत नहीं हारने और प्रतिस्पर्धाओं के बीच कड़ी मेहनत करते रहने का आग्रह किया। रीजीजू ने खिलाड़ियों को यह संदेश वीडियो द्वारा दिया जिसमें वह फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। रीजीजू ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना वायरस के कारण खेल आयोजन अस्थायी तौर पर स्थगित हो रहे हैं लेकिन मैं खिलाड़ियों से अपील करता हूं कि हिम्मत नहीं हारें और अभ्यास करते रहें। सरकार ने पिछले सप्ताह संक्रमण पर काबू करने के मकसद से यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। खेल मंत्रालय ने सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों से स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह मानने को कहा है। खेल मंत्रालय ने सभी राष्ट्रीय महासंघों से स्वास्थ्य मंत्रालय की ए़डवायजरी पर अमल करने को कहा है।
चेन्नई में लोगों को उम्मीद, कोरोना जल्द खत्म होगा: अश्विन
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट किया, फिलहाल, चेन्नई में लोग सोशल दूरी (एक-दूसरे से) नहीं बना रहे हैं। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि इन लोगों को गर्मी आते ही ये वायरस खत्म होने की उम्मीद है। उनका मानना है कि लोगों को कुछ नहीं होगा।
भारत में कोरोनावायरस से 2 की मौत
कोरोनोवायरस के कारण 157 देश में 6515 लोगों की मौत हो गई। सोमवार सुबह तक कुल 1 लाख 69 हजार 515 मामले सामने आए हैं। वहीं, जर्मनी में अब तक 5813 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 11 की मौत हो गई। भारत में मौत का आंकड़ा 2 है। यहां 116 लोग कोरोनावायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

SHARE