शर्मनाक हार से ऑस्ट्रेलिया में हाहाकार, टीम में बड़ा बदलाव, बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को दूसरा टेस्ट

0
44
दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में हार के बाद दूसरे मैच से पहले टीम में बदलाव किया गया है. चयनकर्ताओं ने 13 सदस्यीय टीम में सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड को मैकेय टेस्ट से बाहर कर दिया है. उनकी जगह पर प्लेइंग इलेवन में अनुभवी बल्लेबाज मैट रेनशॉ की वापसी हुई है.
australia vs bangladesh test 1
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम में हुआ बदलाव

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में मिली शर्मनाक हार से पूरे क्रिकेट की दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है. 23 साल में पहली बार कंगारू टीम को उसके घर पर बांग्लादेश के खिलाफ इस फॉर्मेट में हार का सामना करना पड़ा. दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में हार के बाद दूसरे मैच से पहले टीम में बदलाव किया गया है. चयनकर्ताओं ने 13 सदस्यीय टीम में सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड को मैकेय टेस्ट से बाहर कर दिया है. उनकी जगह पर प्लेइंग इलेवन में अनुभवी बल्लेबाज मैट रेनशॉ की वापसी हुई है.

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने 9 विकेट की बड़ी जीत दर्ज की थी. इस मैच की पहली पारी में मेजबान टीम महज 198 रन पर सिमट गई थी जबकि दूसरी पारी में 284 रन तक ही पहुंच पाए थे. बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाए थे और 57 रन के जीत का लक्ष्य सिर्फ 1 विकेट गंवाकर हासिल किया. इस एकतरफा शर्मनार हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में 31 साल के वेदराल्ड को टीम से बाहर कर दिया गया है. इस बैटर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें उनके नाम 20 की औसत से 224 रन हैं. 6 टेस्ट मैच खेलने के बाद अब तक वेदराल्ड सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट की बात करें तो पहली पारी में 23 और दूसरी पारी में वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे.

मैट रेनशॉ की टेस्ट टीम में वापसी

ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अनुभवी खिलाड़ी को चुना है. यह फैसला अचानक नहीं लिया गया. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनको वापस टीम में लाने की सलाह दी थी. इसके बाद मैट रेनशॉ को वापस बुलाया है. साल 2023 में उन्होंने भारत के दौरे पर अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 14 टेस्ट खेलकर 29.31 के औसत से 645 रन बनाए हैं.इस दौरान एक शतक और तीन अर्धशतक लगाया है. पिछले शेफील्ड शील्ड सीजन में रेनशॉ ने शानदार प्रदर्शन किया था.लगभग 50 के बेमिसाल औसत से 10 पारियों में 499 रन बनाया था. इसमें उनके तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल थे.

ऑस्ट्रेलिया की 13 सदस्यीय टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर।

  • TAGS
  • No tags found for this post.