IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? CSK के पूर्व कप्तान ने खुद दिया बड़ा अपडेट, जाने क्या कहा …

0
56
धोनी ने आईपीएल 2027 में खेलने पर कहा, “मुझे फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा. रिपोर्ट मिलने के बाद दिसंबर से पहले मुझे देखना होगा कि मैं एक और सीजन खेलने के लिए कितना मजबूत हूं.
MS Dhoni Birthday Special: हेलीकॉप्टर शॉट के बादशाह MS Dhoni का बर्थडे, जानिए कैसे TTE से बने वर्ल्ड चैंपियन कप्तान
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी?

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इसके बाद भी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखा. अब अगले सीजन में क्या वो खेलने उतरेंगे या नहीं इसको लेकर चर्चा हो रही है. ऐसे में उन्होंने इसे लेकर खुद ही जानकारी दी है. धोनी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वो इसका फैसला फिटनेस की जांच के आधार पर करेंगे.

धोनी दुनिया के महान क्रिकेटरों में से एक हैं. उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पांच बार IPL का खिताब जीता है. चोट और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के कारण धोनी IPL 2026 के पूरे सीजन में नहीं खेल सके. उनकी गैरमौजूदगी में चेन्नई की टीम पूरे सीजन संघर्ष करती रही. लगातार तीसरे साल प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही. IPL 2026 में धोनी के नहीं खेलने के बाद उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गई थीं. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से समय-समय पर इन अटकलों को खारिज किया जाता रहा है. अब IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की समयसीमा से पहले खुद धोनी ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

IPL 2027 में खेलने पर धोनी ने क्या कहा?

बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान धोनी से पूछा गया कि क्या वह IPL 2027 में खेलते नजर आएंगे. इस पर उन्होंने कहा कि अगले सीजन में खेलने का फैसला लेने से पहले उन्हें अपनी फिटनेस की जांच करानी होगी. दिसंबर से पहले वह आकलन करेंगे कि उनका शरीर एक और सीजन खेलने के लिए कितना फिट है. धोनी ने कहा, “मुझे फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा. रिपोर्ट मिलने के बाद दिसंबर से पहले मुझे देखना होगा कि मैं एक और सीजन खेलने के लिए कितना मजबूत हूं. अगर मैं पर्याप्त फिट नहीं हुआ, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि इस पुरानी विंटेज गाड़ी को सड़क पर अच्छी तरह चलाने के लिए सब कुछ सही किया जाए.”

धोनी के इस बयान से संकेत मिलता है कि वह IPL 2027 में खेलने की संभावना पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने अभी अगले सीजन में खेलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. उनका अंतिम फैसला फिटनेस पर निर्भर करेगा.

  • TAGS
  • No tags found for this post.