LPL 2026: आखिरी ओवर में 6 बॉल पर 1 रन नहीं बना पाए विजय शंकर, कटाई टीम की नाक

0
50
Lanka Premier League 2026 जाफना किंग्स ने कैंडी रॉयल्स को 21 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए जाफना ने 20 ओवर में 221/6 का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में कैंडी रॉयल्स की टीम 200 रन पर सिमट गई.
lanka premier league vijay shankar
लंका प्रीमियर लीग में विजय शंकर ने कटाई नाक

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 में खेलने का फैसला लिया. इंडियन प्रीमियर लीग में प्लॉप रहे इस खिलाड़ी ने अब पड़ोसी देश में भी फजीहत करवाई. आखिरी ओवर में उनकी टीम को जीत के लिए 21 रन चाहिए थे ओर वो एक भी रन नहीं बना पाए. जाफना किंग्स ने कैंडी रॉयल्स को 21 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए जाफना ने 20 ओवर में 221/6 का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में कैंडी रॉयल्स की टीम 200 रन पर सिमट गई.

मैच का सबसे बड़ा आकर्षण जाफना के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका रहे. आखिरी ओवर में विकेट मेडन डालकर उन्होंने मुकाबले का शानदार अंत किया. आखिरी छह गेंद पर कैंडी को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे और उसके पास सिर्फ एक विकेट बचा था. मदुशंका ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज विजय शंकर और नुवान तुषारा के सामने एक भी रन नहीं बनने दिया. अंतिम गेंद पर उन्होंने विजय शंकर को बोल्ड कर विकेट मेडन ओवर पूरा किया. जाफना को 21 रन से जीत दिला दी.

जाफना का बड़ा स्कोर

जाफना किंग्स की ओर से कामिल मिशारा ने 49 रन की तेज पारी खेली. चामिंदु विक्रमसिंघे ने सिर्फ 15 गेंद में 43 रन बनाकर टीम को 221 रन तक पहुंचाया. अविष्का फर्नांडो ने भी 36 रनों का अहम योगदान दिया. कैंडी रॉयल्स की ओर से वानिंदु हसरंगा और मोईन अली ने दो-दो विकेट लिए. 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैंडी रॉयल्स की शुरुआत अच्छी रही. युवा बल्लेबाज पवन संदेश ने सिर्फ 21 गेंद में 48 रन बनाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा. जाफना की ओर से दुनिथ वेल्लालागे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट सिर्फ 11 रन देकर मैच का रुख पलट दिया. शाकिब अल हसन और दिलशान मदुशंका ने भी अहम विकेट लेकर कैंडी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.