IPL मिनी ऑक्शन के लिए 991 खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, जानिए ऑकशन 2023 के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

0
355
IPL Mini Auction 2023

आज समाज डिजिटल, IPL Mini Auction 2023 : 

IPL मिनी ऑक्शन के लिए 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 714 भारतीय और 277 विदेशी प्लेयर्स शामिल थे। सभी 991 प्लेयर्स के नाम फ्रेंचाइजी टीमों को भेजे गए। 10 टीमों ने 991 में से 405 प्लेयर्स को खरीदने में इंटरेस्ट दिखाया। इस कारण ऑक्शन में 405 प्लेयर्स पर बोली लगेगी। इनमें 273 भारतीय और 132 विदेशी प्लेयर्स हैं। 

इन 405 खिलाड़ियों को 43 अलग-अलग सेट में बांटा गया है। एक सेट में 5 से 8 प्लेयर्स रखे गए हैं। शुरुआती 5 सेट में कुल 31 इंटरनेशनल प्लेयर्स हैं। शुरुआती 10 सेट के बाद सभी सेट रिपीट होंगे।

ऑक्शन में सबसे पहले भारत के मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाणे, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जो रूट, साउथ अफ्रीका के राइली रुसो और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन का नाम आएगा, क्योंक इनके नाम सेट 1 में हैं। 

ऑक्शन का सबसे बड़ा बेस प्राइज 2 करोड़ है। इसमें 19 प्लेयर्स हैं। वहीं 1।5 करोड़ में 11 और एक करोड़ के बेस प्राइज में 20 प्लेयर्स के नाम हैं। 

इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे कम 7।05 करोड़ रुपए हैं जबकि उन्हें अपना स्क्वॉड पूरा करने के लिए इतनी रकम में कम से कम 4 प्लेयर्स खरीदने हैं। वहीं सनराइडर्स हैदराबाद के पास सबसे ज्यादा 42।25 करोड़ रुपए का पर्स है। 

शुरुआत के 86 प्लेयर तक ऑक्शन नॉर्मल स्पीड में होगा। इसके बाद 87वें खिलाड़ी का नाम आते ही ऑक्शन की स्पीड बढ़ा दी जाएगी। 

2 करोड़ के बेस प्राइज में केन विलियमसन, राइली रुसो, सैम करन, कैमरून ग्रीन, जेसन होल्डर, बेन स्टोक्स, टॉम बैंटन, निकोलस पूरन, क्रिस जॉर्डन, फिल सॉल्ट, एडम मिल्न, आदिल रशीद, ट्रेविस हेड, रासी वान डर डसेन, जिमी नीशम, क्रिस लिन, क्रैग ओवर्टन और जैमी ओवर्टन के नाम हैं

इस मिनी ऑक्शन में  भारत के मयंक अग्रवाल इस मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हो सकते हैं। विस्फोटक ओपनर अग्रवाल पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के कप्तान थे।

वहीं इंग्लैंड के सैम करन सबसे महंगे विदेशी प्लेयर बन सकते हैं। 2 महीने पहले खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

अपनी बेस प्राइस खिलाड़ी खुद तय करते हैं और इसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को बताते हैं। बेस प्राइस फिक्स करने के साथ ही खिलाड़ी अपने बोर्ड ने अनापत्ति प्रमाण पत्र भी हासिल करते हैं और इसे भी बीसीसीआई के सामने प्रस्तुत करते हैं। यह बेस प्राइस 20 लाख रूपये से लेकर दो करोड़ रूपये तक होती है।

ये भी पढ़ें : 23 दिसम्बर से, सभी टीमों में 5 करोड़ की अतिरिक्त राशि, जानिए किस टीम में कौन से खिलाड़ी और उनके पर्स में कितने रुपए हैं-

ये भी पढ़ें : Auto Expo 2023 में इन इलेक्ट्रिक कारों पर रहेगी सबकी निगाहें, सभी का मकसद कम खर्च में ज्यादा रेंज देना

ये भी पढ़ें : भारत ने बांग्लादेश को 188 रन से हराया, सीरिज में 1-0 की बढ़त हासिल

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE