टी20 से सीधे टेस्ट में एंट्री, पाकिस्तानी बैटर ने तोड़ा 49 साल पुराना रिकॉर्ड, अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास

0
33
अब्दुल्ला शफीक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड नाबाद 160 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया. कमाल की बात यह है कि इस बल्लेबाज का नाम टीम में नहीं था रिप्लेसमेंट के तौर पर उनको शामिल किया गया. दूसरे टेस्ट में मौका मिला और शफीक ने इसे भुनाते हुए 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.
अब्दुल्ला शफीक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अजब गजब फैसलों और चौंकाने वाले खेल के लिए जाना जाता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 90 रन की हार के बाद टीम ने दूसरे मुकाबले में जोरदार वापसी की. अब्दुल्ला शफीक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड नाबाद 160 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया. कमाल की बात यह है कि इस बल्लेबाज का नाम टीम में नहीं था रिप्लेसमेंट के तौर पर उनको शामिल किया गया. दूसरे टेस्ट में मौका मिला और शफीक ने इसे भुनाते हुए 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने पकड़ मजबूत कर ली है. पहली पारी में मेजबान टीम को 344 रन पर ऑलआउट करने के बाद पाकिस्तान ने शफीक और कप्तान की शानदार पारी के दम पर बढ़त बनाई. अब्दुल्ला शफीक को पाकिस्तान की शुरुआती टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली थी. ग्लोबल सुपर लीग टी20 में ये खिलाड़ी लाहौर कलंदर्स की ओर से खेल रहा था. पहले मैच के दौरान अब्दुल्ला फजल चोटिल हुए और शफीक को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट खेलने के लिए टीम में चुना गया.टी20 से सीधे टेस्ट क्रिकेट में लौटे शफीक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 323 गेंद पर 160 रन की बेमिसाल नाबाद पारी खेल डाली. इस पारी में 15 चौके और 3 छक्के लगाए.

49 साल का रिकॉर्ड टूटा

पाकिस्तान के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अब्दुल्ला शफीक को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिला. उन्होंने हाथ आए इस मौके का पूरा फायदा उठाया. टीम को मुश्किल से निकाला और शतक ठोक दिया. उन्होंने सेंचुरी जमाने के बाद 150 रन का आंकड़ा पार किया. इसी के साथ उन्होंने वो कर दिखाया जो पिछले चार दशत के कोई पाकिस्तानी बैटर नहीं कर पाया था. साल 1977 के बाद वेस्टइंडीज की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में शफीक 150 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए.

वेस्टइंडीज में पाकिस्तान की ओर से 150+ रन बनाने वाले बल्लेबाज:

हनीफ मोहम्मद – 337 (1958-59)
वजीर मोहम्मद – 189 (1959)
माजिद खान – 167 (1977)
सईद अहमद – 150 (1958)
अब्दुल्ला शफीक – 160* (2026)