Ind vs Nz 1st ODI: अर्शदीप सिंह कहर बनकर टूटे, न्यूजीलैंड को किया तहस नहस, पूरी टीम सस्ते में ढेर

0
28
न्यूजीलैंड की टीम 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई. अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी के आगे विरोधी टीम महज 185 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई.
अर्शदीप सिंह ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ झटके 4 विकेट

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार खेल दिखाने के बाद भारतीय टीम ने वनडे में भी जोरदार शुरुआत की. पहले मुकाबले में अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी के आगे मेजबान बेबस नजर आए. पूरी टीम महज 185 रन के स्कोर पर ढेर हो गई.

5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. अर्शदीप सिंह ने विल यंग को आउट कर पहला विकेट चटकाया. इसके बाद धड़ाधड़ विकेट गिरते चले गए. भारतीय गेंदबाजों ने कीवी बैटर को संभलने का मौका ही नहीं दिया. 100 रन पूरा करने से पहले ही टीम ने अपने 5 विकेट गंवा दिए. देखते ही देखते स्कोर 115 रन पर 7 विकेट हो गया.


ऐसा लगा टीम इंडिया मेजबान को 150 रन के अंदर ही समेट देगी. ग्लेन फिलिप्स और ब्लेयर टिकनर ने छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेल न्यूजीलैंड को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया. फिलिप्स ने 51 बॉल पर 30 जबकि टिकनर ने 23 गेंद खेलकर 34 रन की पारी खेली.

अर्शदीप सिंह का कहर

टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप सिंह ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे सीनियर की गैरमौजूदगी में कमान संभाली. उन्होंने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया 10 ओवर में 70 रन जरूर खर्च किए लेकिन 4 बड़े विकेट चटकाए.


दूसरी तरफ से उनको गुरनूर बरार का साथ मिला जिनके खाते में 3 विकेट हैं. 9.2 ओवर की गेंदबाजी कर 44 रन देकर इस बॉलर ने न्यूजीलैंड के लिए मु्श्किलें खड़ी की. अंशुल कंबोज को इस मैच में 2 सफलता हासिल हुई जबकि एक बैटर रन आउट होकर वापस लौटा.

  • TAGS
  • No tags found for this post.