Ind vs SL Test: श्रीलंका को फॉलोऑन से बचाया, सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ सेंचुरी ठोक रचा इतिहास

0
62
Ind vs SL Test: दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के तीसरे दिन पहली पारी में टीम 284 रन पर सिमट गई. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हए पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल के 167 रन के दम पर 462 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था.
sonal danusha
सोनल दिनुशा ने शतक जमाकर श्रीलंका की लाज बचाई

नई दिल्ली. श्रीलंका की टीम का हाल अपने ही घर पर भारत के खिलाफ बेहाल हो चुका है. दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के तीसरे दिन पहली पारी में टीम 284 रन पर सिमट गई. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हए पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल के 167 रन के दम पर 462 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. श्रीलंका की टीम का हाल और भी खराब हो जाता लेकिन सोनल दिनुशा ने शतक जमाकर लाज बचा दिया. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ छठे नंबर पर आकर ऐसी पारी खेली जिसने फॉलोऑन का खतरा टाल दिया.

भारत के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने शानदार शतक जड़कर टीम को मुश्किल से बाहर निकाला. 90 रन के स्कोर पर मेजबान टीम ने अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. सोनल दिनुशा ने निरोशन डिकवेला के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी निभाई और घर पर श्रीलंका को शर्मसार होने से बचा लिया. डिकवेला तो शतक बनाने से चूक गए और 80- रन पर उनको प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट कर दिया. 25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने श्रीलंका के लिए पहला टेस्ट शतक जमाय दिया. उन्होंने 168 गेंद में 100 रन की पारी खेली. दिनुशा ने 167 गेंद में अपना शतक पूरा किया. इससे पहले कि वो इस शतकीय पारी का जश्न मनाते उनको भारत स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आउट कर दिया. शतक पूरा करने के बाद अगली ही बॉल पर पर रवींद्र जडेजा ने उन्हें LBW आउट कर दिया.

भारत के खिलाफ खास क्लब में शामिल

दिनुशा की इस शतकीय पारी ने उनको एक खास क्लब में जगह दिलाई. श्रीलंका के उन चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल कर दिया.भारत के खिलाफ टेस्ट में नंबर-6 पर शतक जमाने वाले दिनुशा चौथे श्रीलंका के बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले तीन बैटर ने ऐसा किया था. दिनुशा भारत के खिलाफ टेस्ट में नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले सातवें श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए.


अर्जुन रणतुंगा – 111 रन, कोलंबो, 1997
तिलकरत्ने दिलशान – नाबाद 125 रन, 2008
दिनेश चांदीमल – नाबाद 162 रन, 2015
सोनल दिनुषा – 100 रन, गॉल, 2026