Harmanpreet Kaur Steps Down: हरमनप्रीत कौर ने अचानक छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, सोशल मीडिया पोस्ट से किया हैरान, जानिए क्या लिखा

0
65
हरमनप्रीत ने कहा, “आज मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी से हट रही हूं. यह आसान फैसला नहीं है. इसके साथ कई वर्षों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जीवनभर मेरे साथ रहेंगे.”
हरमनप्रीत कौर ने अचानक छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, सोशल मीडिया पोस्ट से किया हैरान

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में मंगलवार को अचानक ऐसी खबर आई जिसने सबको हैरान कर दिया. महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जिताने वाली एकमात्र भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने भारतीय टीम के सारे फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपने फैंस के लिए एक लंबा पोस्ट लिखा और इसकी जानकारी दी.

टीम इंडिया की कप्तानी को छोड़ने की घोषणा करते हुए उन्होंने बयान जारी किया. इसमें हरमनप्रीत ने कहा, “आज मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी से हट रही हूं. यह आसान फैसला नहीं है. इसके साथ कई वर्षों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जीवनभर मेरे साथ रहेंगे.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harmann (@imharmanpreet_kaur)


भारत की महानतम क्रिकेटरों में शामिल महिला कप्तान हरमनप्रीत ने साल 2022 में फुल टाइम कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी. महान खिलाड़ी मिताली राज के संन्यास लेने के बाद उनको भारतीय टीम की पूर्णकालिक कप्तानी दी गई थी. जब तक मिताली इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव थी हरमन ने उनके साथ बतौर उप कप्तान काम किया.

हरमनप्रीत ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा, “आज मैं कप्तानी छोड़ रही हूं. मेरा दिल भावनाओं से भरा हुआ है, लेकिन साथ ही मन में शांति भी है. मुझे वास्तव में विश्वास है कि मेरी टीम इस समय एक अच्छी स्थिति में है. इस टीम में प्रतिभा, चरित्र, विश्वास और एक शानदार भविष्य है, जिसे देखने और उसका हिस्सा बनने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं. मुझे लगता है कि मैंने अपना कर्तव्य निभा दिया है.”

T20 Women World Cup

हरमनप्रीत ने यह बात साफ कर दिया है कि वो सिर्फ कप्तानी छोड़ रही हैं. फिलहाल क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में भारत की तरफ से खेलती रहेंगी. उनका कहना था कि कप्तानी आज खत्म हो सकती है, लेकिन भारतीय क्रिकेट के प्रति उनका प्यार कभी खत्म नहीं होगा. उन्होंने अपनी सभी साथी खिलाड़ियों, कोच, सपोर्ट स्टाफ, टीम मैनेजमेंट, BCCI, परिवार और उन सभी फैंस का धन्यवाद किया. जिन्होंने अच्छे और बुरे दोनों समय में उनका साथ दिया.

  • TAGS
  • No tags found for this post.