गोल्डन ब्वाय नीरज चोपड़ा बने हैं गूगल ब्वाय

0
291
आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
ओलंपिक गोल्डन ब्वाय गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हो रहे हैं। यदि उन्हें गूगल ब्वाय कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। आज अधिकतर युवा उन्हें ही सर्च कर रहे हैं। वे जानना चाहते हैं नीरज पदक जीतने के बाद क्या कर रहे हैं। इसके अलावा लोगों को नीरज चोपड़ा की इनामी राशि और उनके परिवार के सदस्यों के बारे में भी जानने की काफी उत्सुकता दिखी है। लोग उनके परिवार के बारे में जानना चाह रहे हैं अधिकतर सवालों में उनकी मां का नाम पूछा जा रहा है।
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर भारतवासियों की शान बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा का नाम सबकी जुबान पर है। गूगल पर लोग उनके बारे में हर छोटी बड़ी बात सर्च कर रहे हैं। गूगल पर नीरज चोपड़ा की जाति से जुड़े सवाल ज्यादा हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि नीरज चोपड़ा जाट हैं या मराठा। यूजर्स को नीरज चोपड़ा को मिली इनामी राशि और उनके परिवार के सदस्यों के बारे में भी जानने की काफी उत्सुकता दिखी है। नीरज चोपड़ा मदर नेम और नीरज चोपड़ा रिवार्ड भी सर्च में रहा है। लोग उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में भी जानना चाहते हैं। उनके बारे में जानने वालों में हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़ के लोग ज्यादा हैं। नीरज चोपड़ा बायोग्राफी, नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल जिताने वाले भाला फेंकने का वीडियो, नीरज चोपड़ा की लेटेस्ट इमेज पाने की ललक भी दिख रही है। नीरज चोपड़ा पूरे भारत में युवाओं के लिए रोल मॉडल बन गए हैं। उन पर इनामों की बरसात हो रही है। पंजाब-हरियाणा, रेलवे, बीसीसीआई समेत तमाम संगठनों की घोषणाओं को जोड़ लें तो उन्हें 12-13 करोड़ रुपये का नकद इनाम का ऐलान अब तक हो चुका है। इंडिगो ने उन्हें एक साल मुफ्त हवाई यात्रा का आफर भी दिया है। जबकि महिंद्रा समूह के आनंद महिंद्रा ने उन्हें एक्सयूवी देने की घोषणा कर दी है। ये सभी बातें भी सर्च हो रही हैं।
गूगल पर लोग नीरज के बारे में ये बातें जानना चाह रहे हैं।
1. नीरज चोपड़ा की मां का नाम
2. नीरज चोपड़ा होमटाउन
3. नीरज चोपड़ा मराठा या जाट
4. नीरज चोपड़ा की शादी
5. नीरज चोपड़ा बायोग्राफी
6. नीरज चोपड़ा का परिवार
7. नीरज चोपड़ा कास्ट नेम
8. नीरज चोपड़ा के इनाम
9. नीरज चोपड़ा की क्वालीफिकेशन
10. नीरज चोपड़ा भाला वेट
SHARE